एक्सप्लोरर

यूपी में खुले एक से पांचवीं तक के विद्यालय, कहीं गुब्बारे तो कहीं पुष्पवर्षा कर बच्चों का किया स्वागत

उत्तर प्रदेश में तकरीबन साल भर बाद प्राथमिक स्कूल खोले जा रहे हैं. यहां सोमवार को बच्चों अलग-अलग तरीकों से स्वागत किया गया.

गोरखपुर: वैश्विक महामारी कोरोना के प्रकोप के चलते सालभर से बंद प्राथमिक विद्यालयों को आज यानी 1 मार्च से प्रदेश भर में खोल दिया गया है. यूपी सरकार और शासन के निर्देश पर कोविड-19 के नियमों के पालने के साथ स्‍कूल को खोला गया है. वहीं, गोरखपुर जनपद के सभी 2700 स्‍कूलों को कोविड-19 नियमों के पालने के साथ खोलने के निर्देश पहले ही दे दिए गए. सोमवार को जब स्‍कूल खुले, तो स्‍कूल आने वाले बच्‍चों का तिलक लगाने के बाद पुष्‍पवर्षा कर स्‍वागत किया गया. स्‍कूल खुले, तो इसके साथ शिक्षकों और बच्‍चों के चेहरे भी खिल गए.

पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया

गोरखपुर के अलहदादपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय बनकटीचक पर सुबह से ही बच्‍चों का तिलक और पुष्‍प की थाल लिए प्रधानाध्‍यापिका मंजूरानी गुप्‍ता और सहायक अध्‍यापिका उर्मिला राय बच्‍चों का स्‍वागत कर रही हैं. इसी बीच गोरखपुर के बेसिक शिक्षा अधिकारी शिक्षिकाओं और कर्मचारियों के साथ बच्‍चों का उत्‍साहवर्धन करने के लिए सुबह 9 बजे विद्यालय पर पहुंच जाते हैं. वे बच्‍चों के ऊपर पुष्‍पवर्षा और तिलक लगाकर उनका स्‍वागत करते हैं. इस बीच बैंड की धुन भी सुनाई दे रही है. स्‍कूल के शिक्षिकाओं और कर्मचारियों के साथ बच्‍चों के लिए भी ये सुखद पल है.

संगम नगरी में बच्चों के रंग-बिरंगे गुब्बारे दिये गये

संगम नगरी प्रयागराज में भी आज करीब एक साल बाद पहली से पांचवी तक के स्कूल एक बार फिर से खुल गए हैं. प्रयागराज में आज पहले दिन बड़ी संख्या में बच्चे स्कूल पहुंचे. स्कूलों ने भी खास अंदाज में बच्चों का स्वागत व अभिनंदन किया और उनकी हौसला आफजाई करते हुए कोरोना के प्रति उनके डर को खत्म करने की कोशिश की. प्रयागराज में विद्या भारती द्वारा संचालित रानी रेवती देवी स्कूल में आज स्कूल खुलने पर बेहद खास इंतजाम किए गए थे. यहां स्कूल में दाखिल होते ही बच्चों को रंग बिरंगे गुब्बारे दिए गए थे. इसके साथ ही महिला टीचर्स बच्चों के माथे पर तिलक लगाकर उनका स्वागत कर रही थी तो साथ ही आरती के जरिए खास अंदाज में उनका अभिनंदन किया जा रहा था. स्कूल के टीचर्स ने बच्चों के स्वागत में एक खास गीत भी तैयार किया हुआ था. सुबह बच्चों की इंट्री के वक्त टीचर्स ने स्टूडेंट के साथ ही यह गीत गाकर खास अंदाज में समा बांधा.

आगरा में खुले प्राइमरी स्कूल

वहीं, आगरा में आज से एक से लेकर 5वीं तक के स्कूल खोल दिए गए हैं. ऐसे में आज सुबह-सुबह बच्चे स्कूल पहुंचे लेकिन आगरा के नगला धनी उच्च प्राथमिक विद्यालय का अलग ही माहौल नजर आया. यहां बच्चे तो स्कूल पहुंच गए थे लेकिन स्कूल में एक भी टीचर नजर नहीं आया. Covid प्रोटोकॉल्स की धज्जियां उड़ती देखी तो वहीं, मौके पर साफ सफाई करती हुई और मिड डे मील बनाने वाली सहायिकाएं ज़रूर अपनी ड्यूटी को अंजाम देती हुई नज़र आईं. स्कूल से प्रिंसिपल, असिस्टेंट टीचर और दोनों शिक्षा मित्र गायब नज़र आए. प्राइमरी स्कूल खुलने पर आगरा के नगला धनी उच्च प्राथमिक विद्यालय का क्या है माहौल, कोरोना काल के बाद आज करीब एक वर्ष बाद प्राइमरी स्कूल में कक्षाएं शुरू हुईं. यहां, सुबह जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया. टीचरों ने और उन्हें तिलक लगाकर क्लास में बैठाया. वहीं, बच्चे भी लगभग एक साल बाद स्कूल पहुंचने से काफी उत्साहित दिखे.

गेट पर किया गया सैनिटाइज

इसके अलावा मेरठ के कमला देवी सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चे समय से पहुंचे, यहां पर कक्षा पहली से पांचवी तक के बच्चों का तिलक लगाकर अभिनंदन भी किया जा रहा है. आने वाले सभी बच्चों को गेट पर पहले सैनिटाइज कराया जा रहा है. उसके बाद उनका नाम पता भी लिखा जा रहा है. जिससे किसी को कोई परेशानी होती है तो उसको तुरंत ही उपचार व्यवस्था कराई जा सके. स्कूल की प्रिंसिपल ने भी है कहा है कि अभिभावकों से बात हुई है अगर वह चाहते हैं तो अपने बच्चों को स्कूल भेज सकते हैं अन्यथा जो बच्चे स्कूल आना नहीं चाहते उनके लिए ऑनलाइन व्यवस्था चालू रहेगी.

ये भी पढ़ें.

Ganga MahaAdhiveshan: एनआरसी पर बोले राजा भैया-इसे लेकर फैलाया जा रहा है भ्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजीपुर के स्कूल में मिड-डे मील के पैसों में गड़बड़ी! प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप
गाजीपुर के स्कूल में मिड-डे मील के पैसों में गड़बड़ी! प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप
लखनऊ नगर निगम में BJP के बीच सियासी घमासान, दिल्ली तक पहुंचा मामला
लखनऊ नगर निगम में BJP के बीच सियासी घमासान, दिल्ली तक पहुंचा मामला
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget