एक्सप्लोरर

गोरखपुर: कोविड नियमों की उड़ी धज्जियां, बीजेपी प्रत्याशी की जीत के बाद पति ने गाजे-बाजे के साथ निकाला जुलूस

गोरखपुर में प्रधान पद का चुनाव जीतने के बाद गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला गया. प्रधान पद प्रत्याशी के पति ने डीजे और ढोल-नगाड़े के साथ दर्जनों की संख्‍या में समर्थकों के साथ मोटरसाइकिल से जुलूस निकाला.

गोरखपुर. यूपी में पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं. फिलहाल मतों की गणना अभी भी जारी है. कोरोना संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग ने कई पाबंदियां लगाई थी. चुनाव में जीत के बाद किसी भी तरह के जुलूस या जश्न मनाने की सख्त मनाही थी. इसके बावजूद कई जगहों पर नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं.

कुछ प्रत्‍याशी और उनके समर्थक नियमों को ताक पर रखकर गाजे-बाजे और डीजे के साथ जुलूस निकालने से बाज नहीं आ रहे हैं. गोरखपुर के कैंपियरगंज के रामचौरा गांव में भी ऐसा ही मामला सामने आया है. प्रधान पद की प्रत्‍याशी बिंदू देवी बीजेपी समर्थित प्रत्‍याशी हैं. बिंदू देवी की जीत के बाद उनके पति और बीजेपी नेता प्रदीप यादव ने डीजे और ढोल-नगाड़े के साथ दर्जनों की संख्‍या में समर्थकों के साथ मोटरसाइकिल से जुलूस निकाला. इतना ही नहीं गांव पहुंचने पर बकायदा डीजे पर नाचते-गाते लोग गांव के अंदर तक गए.

चार चरणों में संपन्न हुए चुनाव
बता दें कि उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में चार चरणों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मत डाले गए थे. पहले चरण में 15 अप्रैल, दूसरे में 19 अप्रैल, तीसरे में 26 अप्रैल और चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान संपन्न हुआ था. राज्‍य में चारों चरणों में ग्राम पंचायत प्रधान के 58,194, ग्राम पंचायत सदस्य के 7,31,813, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 75,808 और जिला पंचायत सदस्य के 3,051 पदों के लिए मत डाले गये थे. इनमें से कुछ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन भी हो चुका है.

ये भी पढ़ें:

UP Panchayat Election Result 2021 Live: वोटों की गिनती जारी, कई जिलों में बेलगाम हुई भीड़

Uttarakhand Salt By Election Result 2021: बीजेपी के महेश जीना कांग्रेस उम्मीदवार से 1700 वोट से आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget