एक्सप्लोरर
सड़क हादसे में बुजुर्ग दम्पति की मौत, ट्रक चालक गिरफ्तार
यूपी के भदोही में हुए लड़क हादसे में दम्पति की मौत हो गयी। टक्कर मारने वाले ट्रक चालक सुनील चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भदोही, एजेंसी। भदोही जिले के ऊंज क्षेत्र में बुधवार को ट्रक की चपेट में आ जाने से एक दम्पति की मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक ऊंज थाना क्षेत्र स्थित वहीदा नगर में छोटे लाल (67) अपनी पत्नी गोरा देवी (62) को साइकिल पर बैठा कर सड़क पार कर रहे थे, तभी वाराणसी की तरफ जा रहे एक ट्रक ने दोनों को कुचल दिया।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में गोरा देवी की मौके पर मौत हो गई जबकि छोटे लाल ने वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। टक्कर मारने वाले ट्रक चालक सुनील चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गये हैं।
और पढ़ें
टॉप हेडलाइंस
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
Source: IOCL
























