एक्सप्लोरर

रायबरेली में घूस लेते दिखा भ्रष्ट लेखपाल, गरीब किसान से ली 5 हजार की रिश्वत

बीते 2 महीनों में रायबरेली में तीसरे लेखपाल का पैसा लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में एक लेखपाल को किसान से पैसे लेते देखा जा सकता है.

रायबरेलीः कभी किसी जमाने में भ्रष्टाचार के आरोप सरकार पर लगे तो सरकार बदल गई. कांग्रेस सरकार अपने ऊपर लगे आरोपों को आज तक धो नहीं पाई और यूपीए वन के भ्रष्टाचार यूपीए-2 में एक भारी कसक रखते हुए 2014 में सरकार डुबा गई. वहीं बीते दिनों उत्तर प्रदेश के रायबरेली में राजस्व के सबसे निचले पायदान पर बैठा हुआ लेखपाल, जो गांव से लेकर शहर तक की जमीनों का वारा न्यारा करता है, भ्रष्टाचार में डूबा नजर आ रहा है.

बीते 2 महीनों में रायबरेली में तीसरे लेखपाल का पैसा लेते हुए वीडियो वायरल हुआ. आखिर इन लेखपालों में इतनी हिम्मत कैसे आ जाती है कि लगातार घूस के पैसे लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद निलंबन, उसके बावजूद पैसा ले लेते है. शायद उन्हें लगता है कि रिश्वत लेने के बाद रिश्वत देकर ही दुबारा नियुक्ति मिल जाती है. शायद यहीं इनके हिम्मत की वजह और भ्रष्टाचार को मुकम्मल करने का साधन है.

कुछ ऐसी तस्वीरें आज रायबरेली में देखने को मिली जिसमें वह एक बार फिर किसी जरूरतमंद की जरूरतों को पूरा करने के कीमत पर कुछ रुपए गिनते नजर आए. मामला खीरों थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में तैनात लेखपाल निराला मिश्रा का बताया जा रहा है.

खीरों थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में तैनात लेखपाल निराला मिश्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह पीड़ित किसान से घूस के पैसे लेते हुए साफ दिख रहा है. बताया जा रहा कि गांव के किसी एक व्यक्ति का चक मार्ग नापने के लिए लेखपाल निराला मिश्रा पैसे की मांग कर रहा था. जब तक पैसा नहीं मिला तब तक भ्रष्ट लेखपाल चक मार्ग नापने नहीं गया और काफी समय तक मामले को लटकाए रखा. एक सफेद कुर्ता पजामा पहने उम्रदराज व्यक्ति यह कहते हुए वीडियो में नजर आ रहा है अब धान की कटाई भी हो गई है साहब नपाई का काम कर दीजिए. जिसके एवज में वहीं व्यक्ति भ्रष्ट लेखपाल निराला मिश्रा को घूस के ₹5 हजार भी दे रहा है.

सूत्रों की मानें तो कमालपुर गांव के ही रहने वाले सूरज सिंह ने उपजिलाधिकारी जीत लाल सैनी से मौखिक शिकायत की जिसमें कहा गया कि चक मार्ग की नाप लेखपाल व कानूनगो की मौजूदगी में की गई लेकिन लेखपाल ने प्रधान के दबाव में 5 बार चक मार्ग नाप कर 6 मीटर का अंतर निकाल दिया और लगातार पीड़ित को परेशान भी करता रहा. शिकायतकर्ता ने उच्च अधिकारियों की निगरानी में टीम बनाकर नाप कराने की मांग भी की. फिलहाल घूसखोर लेखपाल निराला मिश्रा का घूस के पैसे लेते वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर रायबरेली के जिला प्रशासन पर कालिख पुती है.

इसे भी पढ़ेंः दिल्ली: प्रदूषण और संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच आईसीयू बिस्तरों की संख्या में कमी

यूपी सरकार का फैसला- हज यात्रियों को मोबाइल पर मिलेगी यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget