एक्सप्लोरर

Lockdown: घर बैठें पाए बैंकिंग सेवाओं का लाभ, इसके लिए करें SBI की Doorstep Banking Service का इस्तेमाल; जानिए नियम

Lockdown के दौरान घर बैठें पाए बैंकिंग सेवाओं का लाभ। इसके लिए आप SBI की Doorstep Banking Service का इस्तेमाल कर सकते हैं। जानिए, बैंक द्वारा दी जा रही इस सर्विस के नियम और शर्तें।

एबीपी गंगा। दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के संकट के बीच इसके संक्रमण की चेन को तोड़ने के उद्देश्य से भारत में 21 दिन का लॉकडाउन है। 25 मार्च से शुरू हुआ ये देशव्यापी लॉकडाउन 14 अप्रैल तक जारी रहेगा। इस दौरान आवश्यक सामानों और सेवाओं को छोड़कर सभी व्यापारिक और औद्योगिक गतिविधियां पर रोक लगा दी गई है। हालांकि इन आवश्यक सेवाओं में बैंक भी शामिल है। लॉकडाउन में बैंकों की ब्रांचें खुली हुई हैं, लेकिन उनका स्टाफ और कार्यकारी घंटो दोनों को घटा दिया गया है।

लॉकडाउन के दौरान अधिक से अधिक सामाजिक दूरी बरतने के मकसद से बैंकों द्वारा भी अहम कदम उठाते हुए बैंक वर्किंग आवर्स और स्टाफ को कट कर दिया है। इसके साथ ही, बैंक अपने ग्राहकों से बैकिंग कार्यों को घर से ही निपटाने की सलाह दे रहा है। इस बीच हम आपको बता दें कि देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक भी घर बैठे अपने बैंकिंग कार्यों को निपटा सकते हैं। लॉकडाउन के दौरान SBI अपने ग्राहकों के घर तक बैकिंग सेवाएं पहुंचा रहा है।

अगर एसबीआई के ग्राहकों को आपात नकदी की जरूरत होती है, तो बैंक आपको घर पर जाकर नकदी की डिलीवरी करने के लिए तैयार है। हालांकि, इस दौरान बैंक द्वारा ये सुविधा सिर्फ सीनियर सिटीजंस और दिव्यांगों को मुहैया कराई जा रही है। कुछ चुनिंदा ब्रांचों पर ही ग्राहक इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। SBI की इस सर्विस को Doorstep banking service के नाम से जाना जा रहा है।

SBI की डोरस्टेप बैंकिंग सर्विसेज क्या हैं, जानिए खास बातें:

  1. डोरस्टेप बैंकिंग सर्विसेज में नकदी के लेने- देने से लेकर चेक देने और र्म डिपॉजिट एडवाइज की डिलिवरी, लाइफ सर्टिफिकेट, ड्राफ्ट की डिलिवरी और केवाईसी डॉक्यूमेंट्स देने जैसी सुविधा दी जा रही है।
  2. बैंक के कार्यकारी दिनों में ग्राहक सुबह 9 से शाम 4 बजे तक इस सुविधा का लाभ ले सकता है, इसके लिए आपको 1800111103 नंबर पर कॉल कर सेवाओं के लिए रिक्वेस्ट डालनी होगी।
  3. होम ब्रांच पर ही सर्विस रिक्वेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन होगा।
  4. इस सुविधा का लाभ केवल वो ग्राहक कर ले सकेंगे, जिनका पूरी तरह से केवाईसी (KYC) हो चुका होगा।
  5. नकदी निकासी और नकदी जमा के लिए प्रतिदिन 20,000 रुपये की सीमा निर्धारित की गई है।
  6. गैर-वित्तीय लेनदेन के लिए 60 रुपये, वित्तीय लेनदेन के लिए 100 रुपये और प्रति विजिट जीएसटी शुल्क लगेगा।
  7. सेवा का लाभ लेने के लिए खाताधारक को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के साथ होम ब्रांच से 5 किमी के दायरे में मौजूद रहना होगा।
  8. ज्वाइंट अकाउंट वाले ग्राहक के लिए ये सुविधा नहीं है।
  9. गैर-व्यक्तिगत और नाबालिग खाते भी सुविधा का लाभ नहीं ले सकते हैं।
  10. पैसों की निकासी चेक या फिर पासबुक द्वारा ही की जा सकेगी।

बता दें कि SBI के अलावा अपने ग्राहकों को डोर स्टेप बैंकिंग सर्विसेज एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और कोटक बैंक भी मुहैया करा रही हैं।

यह भी पढ़ें:

बेटियों के नाम सरकार की इस योजना से मिलेगा गारंटीड मुनाफा, जानिए-खाता खुलवाने के क्या हैं फायदे Lockdown: अप्रैल में इन 14 दिन नहीं खुलेंगे बैंक, जरूरी काम है तो निपटा लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं, लेकिन...', यूथ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सलाह
'गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं, लेकिन...', यूथ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सलाह
अखिलेश यादव ने ओवैसी को बताया रावण? रामपुर में बोले- वो भी वेशभूषा बदलकर...
अखिलेश यादव ने ओवैसी को बताया रावण? रामपुर में बोले- वो भी वेशभूषा बदलकर...
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...
आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget