एक्सप्लोरर

प्रयागराज में कोरोना इमरजेंसी, बिना ज़रुरत बाज़ार और भीड़भाड़ में जाने पर लगी पाबंदी, बर्थडे और शादी की सालगिरह मनाने पर भी रोक

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये शहर के जिला प्रशासन भी हर स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। इसे देखते हुये प्रयागराज में जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाये हैं

प्रयागराज, एबीपी गंगा। संगम नगरी प्रयागराज में कोरोना के दो संदिग्ध सामने आने के बाद यहां और सख्ती बरतते हुए निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। इसके तहत जहां सामूहिक रूप से बर्थडे और शादी की सालगिरह जैसे फंक्शन मनाने पर रोक लगा दी गई है, वहीं आम नागरिकों के सार्वजनिक जगहों पर बिना बेहद ज़रूरी हुए जाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। इन फरमानों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई किये जाने की चेतावनी भी दी गई है। शादी के फेरे व धार्मिक रस्में तो हो सकेंगी, लेकिन इसके जश्न और रिसेप्शन पार्टी पर भी रोक लगा दी गई है।

प्रयागराज के डीएम भानु चंद गोस्वामी ने निषेधाज्ञा लागू किये जाने का आदेश जारी किये जाने के साथ ही कई एडवाइजरी भी जारी की है। इसके तहत समूचे जिले में कोरोना इमरजेंसी लगाते हुए लोगों को ज़रूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने और सार्वजनिक जगहों पर जाने की सलाह दी गई है। प्रयागराज में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खुद ही पहल करते तीन दिनों तक पूरी तरह छुट्टी कर दी है। जिले में लागू की गई निषेधाज्ञा के मुताबिक़ प्रयागराज में होटल -रेस्तरां- क्लब- गेस्ट हाउस व शादी घरों में बर्थडे और शादी की सालगिरह का केक काटने - जश्न मनाने और दावत करने पर पाबंदी लगा दी गई है। इसके साथ ही इन जगहों पर किसी तरह की कांफ्रेंस -गोष्ठी व मिलन समारोहों पर भी रोक लगाई गई है। शादी के फेरों - निकाह व दूसरी धार्मिक रस्मों पर रोक नहीं है, लेकिन इसका जश्न या दावत नहीं हो सकेगी। बीस से ज़्यादा लोग शादी समारोह में शिरकत नहीं कर सकेंगे। बीस से ज़्यादा लोग होने पर सभी मेहमानों की लिस्ट के साथ परमीशन लेना ज़रूरी होगा। इसमें भी पचास से ज़्यादा लोगों की परमीशन नहीं दी जाएगी।

स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थान और दूसरे महत्वपूर्ण जगहों को पहले ही बंद किये जाने के बाद खेल कूद के आयोजनों के साथ ही स्टेडियम, लाइब्रेरी, स्वीमिंग पूल व दूसरी जगहों के संचालन पर भी रोक लगा दी गई है। निषेधाज्ञा की शर्तों के मुताबिक़ भीड़ भाड़ वाली दूसरी जगहों के साथ ही बाजार व दुकानों पर बिना बेहद ज़रूरी होने पर जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्रयागराज में विदेश से लौटे दो शख्सों को संदिग्ध मानकर उनके सैम्पल जांच के लिए भेजे गए हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, श्रद्धालुओं से सतर्कता बरतने की अपील
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, श्रद्धालुओं से सतर्कता बरतने की अपील
Bhadohi News: 'बाबा को जल चढ़ाए, लेकिन कानून हाथ में न लें', ADG की कांवड़ियों से अपील
'बाबा को जल चढ़ाए, लेकिन कानून हाथ में न लें', ADG की कांवड़ियों से अपील
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, वाराणसी-अयोध्या में बम-बम के जयकारों से गूंजे मंदिर
सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, वाराणसी-अयोध्या में बम-बम के जयकारों से गूंजे मंदिर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget