एक्सप्लोरर

PM मोदी ने दिए मंत्रियों को दफ्तर जाने के आदेश, बोला-काम करें शुरू, लेकिन...

PM नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रियों और अधिकारियों को दफ्तर जाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को राहत देने के लिए काम शुरू करें, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। कोविड-19 के इसी संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 21 दिनों का देशव्यापी लॉकडाउन (Lockdown in India) है, जो 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है। हालांकि, संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, ऐसे में कई राज्यों ने केंद्र सरकार से लॉकडाउन आगे बढ़ाने की अपील की है। इस बीच ये सूचना सामने आई है कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंत्रीपरिषद की बैठक ने कहा है कि सोमवार से वे अपने काम शुरू कर देंगे।

इस दौरान पीएम ने अपने सभी मंत्रियों से कहा है कि सोशल डिस्टेंसिंग को ध्याम में रखकर सभी सोमवार से अपने काम उचित प्रक्रिया के तहत शुरू करें। सभी सीनियर अधिकारियों को भी ड्यूटी पर मौजूद रहना होगा। वहीं, क्लास 2, 3 और 4 के स्टाफ के साथ मंत्रियों को रोटेशन पर काम करना होगा।

जानकारी के मुताबिक, राज्यों को कृषि संबंधित प्रतिबंध हटाएं जाने की इजाजत दी जाएगी। इसके अलावा सरकार एक अंतराल पर बड़े उद्योगों से काम शुरू करने के लिए भी कह सकती है। हालांकि, रेल सेवाओं और एयरलाइंस पर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। साथ ही, राज्यों के बीच होने वाले परिवहन पर भी कोई फैसला नहीं हुआ है।

गौरतलब है कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है और अब ये संख्या सात हजार के पार हो गई है। शनिवार को पीएम मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक कर कोरोना पर चर्चा की। अब दावा किया जा रहा है कि इस बैठक में पीएम मोदी ने लॉकडाउन को दो हफ्ते और बढ़ाने की बात कही है।

कहा जा रहा है कि बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि उनकी उपलब्धता हमेशा बनी रहेगी। वहीं, राज्यों ने भी एक सुर में कोरोना की इस जंग में केंद्र के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की सहमति जताई है। पीएम ने सभी राज्यों की हर संभव मदद करने का भी भरोसा दिया है।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: आगरा में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सांसद ने की पहल, निकाला देसी तरीका

Lucknow Coronavirus: अब ऑनलाइन होगी हॉटस्पॉट्स की मॉनिटरिंग, कोरोना संदिग्धों को भी ऐसे किया जाएगा ट्रैक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल
यूपी में 17-21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, समयबद्ध रिजल्ट पर जोर
यूपी में 17-21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, समयबद्ध रिजल्ट पर जोर
योगी सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली-छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली
योगी सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली-छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget