एक्सप्लोरर

Coronavirus संकट के बीच खुशखबरी, इन चार सरकारी बैंकों का लोन हुआ सस्ता; घट जाएगी EMI

Coronavirus संकट के बीच खुशखबरी, चार सरकारी बैंकों का लोन सस्ता हो गया है। आपके होम-ऑटो लोन की EMI घट जाएगी। ये चार बैंक- SBI, BOI, BoB और UBI है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। कोरोना वायरस की महामाही के संकट (Coronavirus Pandemic) के बीच चार सरकारी बैंक अपने ग्राहकों के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं। कोरोना संकट के बीच 27 मार्च को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में 0.75 फीसदी की बड़ी कटौती का ऐलान किया था। अब देश की चार सरकारी बैंकों ने लोन दरों में कौटती करते हुए इसका फायदा ग्राहकों को पहुंचाने का काम किया है। सबसे पहले ब्याज दरों में कटौती की घोषणा भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने की। इसके बाद बैंक ऑफ इंडिया (BOI), बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) और अब सरकारी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने लोन ब्याज दरों में बड़ी कटौती की घोषणा की है। वहीं, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी रेपो रेट से जुड़ी लोन ब्जाय दरों में भी 0.75 फीसदी कटौती करने का ऐलान किया है। इन बैंकों के इस फैसले के बाद आपके लिए होम लोन या फिर ऑटो लोन लेना सत्ता हो जाएगा। इनकी EMI सस्ती हो जाएंगी।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI)

आरबीआई की घोषणा के बाद SBI ने रेपो रेट में कौटती का फायदा ग्राहकों को देने का फैसला लिया। इसके लिए बैंक ने एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (EBR) और रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) में 0.75 फीसदी की कटौती करने का ऐलान किया। बैंक का ये फैसला एक अप्रैल 2020 से लागू हो जाएगा। SBI के इस फैसले के बाद 7.80 फीसदी से घटकर EBR 7.05 फीसदी सालाना हो गया है। वहीं, 7.40 फीसदी से घटकर RLLR 6.65 फीसदी सालाना कर दिया गया है। SBI के इस फैसले के बाद बैंक से होम लोन (Home Loan) लेना ग्राहकों के लिए सस्ता हो गया है। उदहारण के तौर पर समझें, अगर कोई ग्राहक 30 साल की अवधि के लिए होम लोन लेता है, तो उसकी EMI में प्रति लाख 52 रुपये की कमी आएगी। ऐसे में अगर आप SBI से 30 साल के लिए 30 लाख का लोन लेते हैं, तो आपकी EMI 1,560 रुपये कम हो जाएगी।

बैंक ऑफ इंडिया (BOI)

बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए रविवार को एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट्स में 75 बेसिस प्वाइंट्स (0.75 फीसदी) की कटौती की है। इस फैसले के बाद एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट घटकर 7.25 फीसदी हो गया है। ये RBI के रेपो रेट से लिंक्ड है। ऐसे में ग्राहकों को ब्याज दरों में कटौती का ये लाभ एक अप्रैल, 2020 से मिलने लगेगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB)

बैंक ऑफ बड़ौदा ने बड़ौदा रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (BRLLR) में 75 बेसिस प्वाइंट्स (0.75 फीसदी) की कटौती की है। बैंक के इस फैसले के बाद पर्सनल लोन, रिटेल लोन और माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज (MSMEs) की ब्याज दर घटकर 7.25 फीसदी हो गई हैं। नई दरें 28 मार्च से लागू हो चुकी हैं। नए ग्राहकों का इसका तुरंत फायदा मिलेगा।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI)

वहीं, सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी रेपो रेट से जुड़ी लोन ब्याज दरों में 0.75 प्रतिशत की कटौती का ऐलान किया है। इसके बाद बैंक की लोन ब्याज दरें 7.20 फीसदी पर आ गई हैं। बैंका ये फैसला होम, ऑटो और पर्सनल लोन से लेकर सूक्ष्म, लघु और मध्यम (MSME) उद्योग ऋणों के लिए फायदेमंद रहेगा। खास बात ये है कि बैंक का ये फैसला आंध्र बैंक और कॉरपोरेशन बैंक के ग्राहकों पर भी लागू होता है, क्योंकि एक अप्रैल को इन दोनों बैंकों का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में विलय हो रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शामली: कांवड़ियों का स्वागत, DM-SP ने की पुष्पवर्षा
शामली: कांवड़ियों का स्वागत, DM-SP ने की पुष्पवर्षा
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget