एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में कोरोना के Delta Plus Variant ने दी दस्तक, स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले कोरोना का डेल्टा प्लस वैरिएंट सामने आया है. स्वास्थ्य विभाग ने युवक की कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर संपर्क में आए 40 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं.

Corona Delta Plus Variant in Uttarakhand: उत्तराखंड में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट ने दस्तक दे दी है. डेल्टा प्लस वैरिएंट का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है. संक्रमित युवक उधम सिंह नगर जिले का रहने वाला है. उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर में कुछ समय पहले आए बीटेक के एक छात्र की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए रैंडम जांच के तहत भेजे गए पांच प्रतिशत नमूनों में उसका भी सैंपल भेजा गया था. 

स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप
बुधवार को युवक के सैंपल की जीनोम सिक्वेसिंग में डेल्टा प्लस वैरिएंट की मिलने की पुष्टि की गई. इससे बाद से ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक युवक 9 जून को लखनऊ से वापस लौटा था. बुधवार को युवक की जांच रिपोर्ट में डेल्टा प्लस की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसका स्थानीय एड्रेस ट्रेस कर उसके संपर्क में आए 40 लोगों के सैंपल लिए हैं. 

पॉजिटिव आई थी कोविड रिपोर्ट 
जानकारी के मुताबिक, दिनेशपुर निवासी एक व्यक्ति की तबीयत खराब हो गई थी. बीते 21 मई को मरीज का कोविड सैंपल लिया गया था. जिसकी रिपोर्ट 24 मई को पॉजिटिव आई. जिले के डिप्टी सीएमओ डॉ अभिनाश खन्ना ने बताया कि लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल परिसर में रहने वाले युवक की मां नर्स है और युवक लखनऊ से बीटेक कर रहा है. युवक लखनऊ से बीते 29 अप्रैल को गदरपुर आया था और अपने चाचा-चाची के घर भी गया था. इसके बाद वो अपनी दादी के घर बुखसौरा कालीनगर चला गया था. जहां उसकी तबीयत खराब होने के बाद उसकी कोरोना जांच की गई थी.

किया गया था होम आइसोलेट
युवक की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसको होम आइसोलेट किया गया था और डेल्टा प्लस वैरिएंट जांच के लिए सैंपल की जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भेजा गया था, जिसमे डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि हुई. स्वास्थ्य विभाग ने युवक की कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर संपर्क में आए 40 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं. दो जगह कंटेंटमेंट जोन बनाए गए हैं. उधम सिंह नगर जिले में डेल्टा प्लस वैरिएंट पहला मामला है, जिससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. 

ये भी पढ़ें:

अब यूपी में डेल्टा प्लस की दस्तक, गोरखपुर और देवरिया में मिला एक-एक मरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
'SIR पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन का विरोध राजनीतिक हताशा का परिचायक', बोले CM धामी
'SIR पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन का विरोध राजनीतिक हताशा का परिचायक', बोले CM धामी
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
गाजीपुरः तीसरी के छात्र की स्कूल में करंट से मौत, बंदरों के लिए लगाए गए थे तार
गाजीपुरः तीसरी के छात्र की स्कूल में करंट से मौत, बंदरों के लिए लगाए गए थे तार

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget