एक्सप्लोरर

नोएडा: होम आइसोलेशन में वाले मरीजों के लिए शुरू हुआ कॉल सेंटर, पहले दिन डीएम ने ली जानकारी

कोरोना संक्रमित मरीजों के होम आइसोलेशन में इलाज और स्वास्थ्य की निगरानी के लिए इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम में डीएम ने कॉल सेंटर का उद्घाटन किया है. डीएम सुहास एलवाई ने होम आइसोलेशन के मरीजों से स्वास्थ्य की जानकारी भी ली है.

नोएडाः गौतम बुद्ध नगर में कोरोना संक्रमित मरीजों के होम आइसोलेशन में इलाज और स्वास्थ्य की निगरानी के लिए इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम को कॉल सेंटर की शुरुआत हुई. इसका उद्घाटन डीएम सुहास एलवाई ने किया. इस सुविधा के शुरू होने के बाद डीएम ने होम आइसोलेशन के मरीजों से उनके स्वास्थ्य ही जानकारी ली.

डीएम सुहास एलवाई ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस के संक्रमण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हरसंभव प्रयास कर रहा है. प्रशासन की कोशिश है कि सभी संक्रमित लोगों को उचित इलाज मिल सके. जिले में अब कोरोना मरीजों के लिए होम आइसोलेशन की सुविधा शुरू की गई है. उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के इलाज और स्वास्थ्य पर प्रभावी निगरानी के लिए एक कॉल सेंटर बनाया गया है.

जिला अधिकारी ने बताया कि होम आइसोलेशन के सभी मरीजों का समय से इलाज उपलब्ध कराने और उनके स्वास्थ्य पर प्रभावी निगरानी के लिए जिला प्रशासन की ओर से इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम के साथ ही एक कॉल सेंटर की शुरुआत की गई है. कॉल सेंटर का उद्घाटन करने के बाद डीएम ने होम आइसोलेशन के संक्रमित मरीजों से बात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना . डीएम ने मरीजों को मिलने वाले इलाज और सुविधाओं के बाबत भी जानकारी ली.

सीएमओ दीपक अहोरी ने बताया कि कॉल सेंटर के माध्यम से होम आइसोलेशन में रहने वाले कोरोना मरीजों से उनके इलाज एवं व्यवस्थाओं के संबंध में निरन्तर जानकारी ली जाएगी. जानकारी के आधार पर उन्हें कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुरूप इलाज एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी. इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे.

इसे भी देखेंः राजस्थान: BSP ने विधायकों को जारी किया व्हिप, कहा- विधानसभा की किसी भी कार्यवाही में कांग्रेस के खिलाफ वोट करें

जम्मू: सुरक्षाबलों ने पुंछ में आतंकी ठिकाने को किया ध्वस्त, आस पास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन जारी

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget