एक्सप्लोरर

Coronavirus: यूपी के बरेली में सैनिटाइजर स्प्रे से नहलाए गए मजदूर, क्या दुनिया के और देशों में भी अपनाया गया है ये तरीका

Coronavirus: यूपी के बरेली में सैनिटाइजर स्प्रे से मजदूरों को नहलाने का वीडियो वायरस होने के बाद कई सारे सवाल उठे हैं। क्या दुनिया के और देशों में भी ये तरीका अपनाया गया है। जानिए इस रिपोर्ट में

एबीपी गंगा। देश में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ी जा रही जंग के बीच उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में मजदूरों को सैनिटाइजर से नहलाने का वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दलों ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। वहीं, जिला प्रशासन ने भी इस घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाने की बात कही है।

bareilly-sanitizerspray

इसको लेकर बरेली के जिलाधिकारी ने ट्वीट भी किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि सीएमओ के निर्देश पर प्रभावित लोगों का उपचार किया जा रहा था। जिसका मतलब है कि मजदूरों के लिए सैनिटाइजर स्प्रे सुरक्षित नहीं रहा।' हालांकि, उन्होंने भी इसके बारे में नहीं बताया कि जिस सैनिटाइजर स्प्रे से मजदूरों को नहलाया गया था, उसमें कौन सा कैमिकल मिला हुआ था। सवाल उठाने के साथ ही डीएम ने ट्वीटर के माध्यम से इस घटना का बचाव भी किया है। उन्होंने लिखा, 'मास सैनिटाइजेशन का ये तरीका दुनिया के कई देशों में भी अपनाया जा चुका है।' डीएम के इसी दावे के बारे में हमने जानने की कोशिश की, कि क्या वाकाई दुनिया के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह से लोगों को सैनिटाइजर से नहलाया जा चुका है।

bareilly-sanitizerspray1

बता दें कि चीन के वुहान से दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस ने लाखों लोगों को अपनी जद में ले लिया है। कोरोना के खिलाफ छिड़ी इस जंग को जीतने के लिए हर ऐतिहास बरती जा रही है। बसों, ट्रेनों से लेकर सड़कों तक को सैनिटाइज किया जा रहा है, लेकिन इस दौरान भारत में इंसानों के ऊपर सैनिटाइजर स्प्रे छिड़कने की ये पहली घटना सामने आई है। हालांकि, बरेली में मजदूरों के साथ जो हुआ, वो घटना अपवाद के तौर पर ही देखने को मिलती है। कोरोना के बेहाल अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में भी इंसानों को सैनिटाइज करने के लिए इस तरह का तरीका नहीं अपनाया जा रहा है।

corona-saniziter

यहां तक की, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की तरफ से भी भीड़ के ऊपर सैनिटाइजर की बारिश करने जैसी कोई गाइडलाइन्स जारी नहीं की गई है। हालांकि, भारत के अलावा इजरायल, इंडोनेशिया, अफगानिस्तान में भी एक-दो ऐसी घटनाएं देखतो मिली हैं। हालांकि, यहां पर आपको ये समझने की जरूरत है कि इंसानों पर हर सैनिटाइजर का छिड़काव सुरक्षित नहीं हो सकता है।

philippines-sanitize1

ये फोट 26 मार्च की है और इसमें नजर आ रहे ये लोग फिलिस्तीनी मजदूर हैं। ये भी इजरायल से लौटे थे, जिसके बाद हेब्रोन में उनके ऊपर सैनिटाइजर स्प्रे किया गया था।

philippines-sanitize

इस तस्वीर में भी आपको एक व्यक्ति पर सैनिटाइजर स्प्रे होता दिखाई दे रहा होगा, लेकिन ध्यान देने की बात ये है कि इस शख्स ने खुद को पूरी तरह से कवर यानी ढक रखा है। ये तस्वीर चिली के सैन्टियागो की है।

kabul-sanitize

ये तस्वीर 29 मार्च की है। जहां काबुल में एक लड़के के ऊपर सैनिटाइजर स्प्रे का इस्तेमाल किया गया था।

sanitizer-spray

ये फोटो वेनेजुएला के काराकस की है, जहां 20 मार्च को एक महिला को सैनिक सैनिटाइजर स्प्रे से नहला दिया गया था।

Indonesia-sanitizerspray

इंडोनेशिया की ये तस्वीर दो फरवरी की है। ये महिला चीन के वुहान से यहां पहुंची थी, वहीं वुहान जहां से कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैला। इस महिला पर सैनिटाइजर स्प्रे करने वाले कोई और नहीं बल्कि मेडिकल ऑफिसर हैं। इनके ऊपर जो स्प्रे किया जा रहा है, वो एंटीसेप्टिक है, यानी इससे इंसानों को कोई खतरा नहीं है।

women-sanitize-spray

ये तस्वीर इंडोनेशिया की है, जहां 28 मार्च को एक छात्र को भी सैनिटाइजर स्प्रे से नहला दिया गया था।

बरेली में मजदूरों को सैनिटाइजर से नहलाने का क्या है मामला

दरअसल, कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे की वजह से देश में 21 दिन का लॉकडाउन है। इसी वजह से की मजदूर, जो दिल्ली में काम कर रहे थे, वो अपने-अपने घर लौटने लगे। यहीं मजदूर तब दिल्ली से बरेली पहुंचे, तो बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे पर उनपर सैनिटाइजर स्प्रे से छिड़काव किया गया। पुलिस ने सबको लाइन में बैठाकर, उनके ऊपर सोडियम हाईपोक्लोराइड युक्त पानी का छुड़काव कराया। इस वजह से कुछ लोगों की आंखें लाल हो गईं, कुछ बच्चे रोने लगे। स्प्रे के बाद मजदूर वहां से निकल भागे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरस हो गया। जिसपर अब राजनीति शुरू हो गई है, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से लेकर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मायावती ने भी इसको लेकर सरकार का घेराव किया है।

यह भी पढ़ें: सावधान! PM CARES Fund में योगदान करने से पहले ये खबर जरूर पढ़ें, नहीं तो हो सकते हैं फर्जीवाड़े का शिकार  Coronavirus के खिलाफ जंग को जीतते के लिए इस शख्स ने बढ़ाया मदद का हाथ, अपनी रोजी-रोटी के साधन को सरकार को देने का लिया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget