एक्सप्लोरर

कोरोना फिर लौट रहा! लखनऊ में नए केस मिले, स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से की ये अपील

Lucknow News: 24 घंटों में कोविड-19 के 4 नए मामले सामने आए हैं. इनमें 2 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं, जोकि सदर, गोमती नगर, कैंट रोड और रायबरेली रोड के निवासी हैं. सभी को घर पर ही आइसोलेट किया गया है.

Corona Virus In UP: उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोना के नए केस मिल रहे हैं. राजधानी लखनऊ में 24 घंटों में कोविड-19 के 4 नए मामले सामने आए हैं. इनमें 2 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं. ये लोग सदर, गोमती नगर, कैंट रोड और रायबरेली रोड के निवासी हैं. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सभी को घर पर ही आइसोलेट किया गया है. सभी पर नजर रखी जा रही है. जिले में अब तक कुल 15 कोविड पॉजिटिव मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें से अभी 9 एक्टिव केस हैं.स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी बढ़ा रहा है.

वहीं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लोगों से अपील की है कि कोविड के मामलों को लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान में कोविड के लक्षण सामान्य जुकाम और बुखार तक ही सीमित हैं. हालांकि, वृद्धजनों और पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

सरकार ने सभी इंतजाम किए पूरे

बृजेश पाठक ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार ने कोविड से निपटने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम कर लिए हैं. अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन, दवाइयां और टेस्टिंग की सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं.

स्वास्थ्य विभाग ने भी जारी की गाइड लाइन  

उधर स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और बार-बार हाथ धोने जैसी सावधानियों का पालन करने की अपील की है. कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए टेस्टिंग और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग को और तेज किया गया है. लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सभी मरीजों की निगरानी की जा रही है और उनके संपर्क में आए लोगों की जांच भी की जा रही है.

यही नहीं विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे कोविड-19 के लक्षण जैसे बुखार, खांसी या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें. सरकार और स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता और जनता के सहयोग से कोविड को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी.

Input By : विवेक राय
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
उत्तराखंड खेल महाकुम्भ-2026 पर बड़ा अपडेट, राज्य स्तरीय मुकाबले टले
उत्तराखंड खेल महाकुम्भ-2026 पर बड़ा अपडेट, राज्य स्तरीय मुकाबले टले
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
CM धामी ने कि UPCL--पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
CM धामी ने कि UPCL--पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश

वीडियोज

YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget