एक्सप्लोरर

Coronavirus in UP: उत्तर प्रदेश में कम हुईं कोरोना संक्रमण की दर, सामने आए 3981 नए मामले आए

उत्तर प्रदेश में पॉजिटिविटी 17 प्रतिशत से घटकर दो प्रतिशत पर आ गई है. बीते 17 दिनों में 21 मई को छोड़ दें तो प्रदेश में संक्रमण के घटने का लगातार 16वां दिन है. प्रदेश में सोमवार को कोविड संक्रमण के 3,981 मामले सामने आए और 11,918 लोग डिस्चार्ज हुए. अब 76,703 सक्रिय मामले हैं. 24 घंटे में 157 लोगों की मृत्यु हुई.

लखनऊः उत्तर प्रदेश में कोरोना कोरोना संक्रमण अब धीरे धीरे घटने लगा है. सोमवार को प्रदेश में 3981 संक्रमण के नए मामले आए हैं, जो कि रविवार को आए संक्रमित मामलों से 900 कम हैं. अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में सोमवार को कोविड संक्रमण के 3,981 मामले सामने आए और 11,918 लोग डिस्चार्ज हुए. अब 76,703 सक्रिय मामले हैं. 24 घंटे में 157 लोगों की मृत्यु हुई.

उत्तर प्रदेश में कम संक्रमण की दर

राज्य में कोरोना के सक्रिय केस लगातार कम हो रहे हैं. 30 अप्रैल को प्रदेश में सबसे ज्यादा 3,10,783 संक्रमित थे जो अब घटकर 76,703 संक्रमित रह गए हैं. यानी सक्रिय केस 75 प्रतिशत कम हुए हैं. पिछले 24 घंटे में 157 संक्रमितों की मौत हुई और अब तक कुल 19,362 लोगों की जान यह खतरनाक वायरस ले चुका है.

अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि हर अस्पताल में मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है. अब हमारे कई अस्पतालों और रिफिलिंग सेंटर के पास बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध है. भविष्य में ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए 450 से अधिक प्लांट प्रदेश में लगाए जा रहे हैं.

दो प्रतिशत पर आई पॉजिटिविटी दर

24 घंटे में सर्वाधिक संक्रमण वाले जिलों में सहारनपुर में 323, मेरठ में 296, लखनऊ में 215 व बुलंदशहर में 195 नए केस सामने आए हैं. कोरोना के केस अब 10 जिलों में केस दहाई पर सिमट गए हैं. हमीरपुर, कानपुर देहात, हाथरस, महोबा, बांदा, औरैया, फतेहपुर, चित्रकूट, मीरजापुर और जालौन में नए संक्रमण के मामले इकाई में ही सिमटे रहे. प्रदेश में पॉजिटिविटी 17 प्रतिशत से घटकर दो प्रतिशत पर आ गई है. बीते 17 दिनों में 21 मई को छोड़ दें तो प्रदेश में संक्रमण के घटने का लगातार 16वां दिन है.

प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण का रिकवरी रेट अब 94.30 प्रतिशत पर आ गया है. बीते 23 घंटे में 3981 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि तीन लाख 17684 सैंपल का टेस्ट किया गया.

एक लाख से कम हुए एक्टिव संक्रमित

राज्य में कोरोना के सक्रिय केस लगातार कम हो रहे हैं. 30 अप्रैल को प्रदेश में सबसे ज्यादा 3,10,783 संक्रमित थे जो अब घटकर 76,703 संक्रमित रह गए हैं. यानी सक्रिय केस 75 प्रतिशत कम हुए हैं. पिछले 24 घंटे में 157 संक्रमितों की मौत हुई और अब तक कुल 19,362 लोगों की जान यह खतरनाक वायरस ले चुका है.

प्रदेश में अब 75 में से 49 ऐसे जिले हैं, जहां पर एक्टिव केस संख्या घटकर हजार से नीचे आ गई है. बीस जिले ऐसे हैं, जहां पर सक्रिय केस 500 से भी कम है. सूबे की राजधानी लखनऊ में जहां 24 घंटे में छह हजार से नए मामले आते थे, अब एक्टिव केस की संख्या 5458 है.

प्रदेश में बीते 24 घंटे में 3981 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि इसके संक्रमण से 11918 लोग उबरे हैं. अब प्रदेश में कोरोना वायरस के 76703 एक्टिव केस हैं. प्रदेश में बीते 24 घंटे में 326399 कोरोना टेस्ट हुए हैं. यह एक दिन में सर्वाधिक टेस्ट का देश में रिकार्ड है. 24 घंटे में कोरोना संक्रमण मामले घटकर 3981आ गए. बीती 24 अप्रैल को यह संख्या 38055 थी. अब सक्रिय मामले 76703 हैं, जो कि 30 अप्रैल को 310783 के रिकॉर्ड स्तर पर थे.

 

इसे भी पढ़ेंः
WhatsApp पर आने वाले हैं बड़े काम के फीचर्स, मोबाइल नंबर और फोन बदलने पर डिलीट नहीं होगा अकाउंट

 

OTP से नंबर को पोस्टपेड-प्रीपेड में कन्वर्ट करवाने की मिल सकती है सुविधा, नहीं बदलना पड़ेगा सिम कार्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget