एक्सप्लोरर

OTP से नंबर को पोस्टपेड-प्रीपेड में कन्वर्ट करवाने की मिल सकती है सुविधा, नहीं बदलना पड़ेगा सिम कार्ड

टेलीकॉम विभाग के एक नोट के अनुसार इसके लिए ग्राहकों को अपना सिम कार्ड बदलने की जरूरत नहीं होगी.

नई दिल्ली: मोबाइल फोन यूजर जल्द ही ओटीपी बेस्ड वेरिफिकेशन के जरिए अपने फोन कनेक्शन को पोस्टपेड से प्रीपेड या प्रीपेड से पोस्टपेड में बदल सकेंगे. टेलीकॉम विभाग के एक नोट के अनुसार इसके लिए ग्राहकों को अपना सिम कार्ड बदलने की जरूरत नहीं होगी. उद्योग संगठन सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने टेलीकॉम विभाग को इस व्यवस्था का प्रस्ताव किया है. विभाग ने टेलीकॉम ऑपरेटरों से इस के लिए अवधारणा के प्रमाण (पीओसी) पर काम करने को कहा है.

टेलीकॉम विभाग के नोट में कहा गया है कि ओटीपी के जरिए कनेक्शन में बदलाव पर अंतिम फैसला पीओसी के नतीजे पर निर्भर करेगा. टेलीकॉम विभाग के एडीजी सुरेश कुमार ने 21 मई को जारी नोट में कहा है कि टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर प्रीपेड कनेक्शन को पोस्टपेड या पोस्टपेड को प्रीपेड में बदलने के लिए प्रक्रिया के तहत पीओसी पर काम करेंगे. पीओसी के नतीजे के बाद इस बारे में कोई निर्णय लिया जाएगा.

सीओएआई ने किया था टेलीकॉम विभाग से अनुरोध
बता दें कि सीओएआई के सदस्यों में रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसी कंपनियां शामिल हैं. सीओएआई ने नौ अप्रैल को टेलीकॉम विभाग से आग्रह किया था कि ग्राहकों को नए सिरे से अपने ग्राहक को जानो यानी केवाईसी प्रक्रिया के बिना पोस्टपेड से प्रीपेड और प्रीपेड से पोस्टपेड में स्थानांतरित होने की अनुमति दी जानी चाहिए. इसके लिए एकबारगी पासवर्ड यानी ओटीपी का इस्तेमाल होना चाहिए.

नोट में कहा गया है कि आज सभी क्षेत्रों में ओटीपी बेस्ड वेरिफिकेशन एक स्वीकार्य नियम है और नागरिक केंद्रित ज्यादातर सेवाओं की पेशकश इसी के जरिए की जाती है. नोट के अनुसार मौजूदा दौर में ग्राहकों की सुविधा के लिए संपर्करहित सेवाओं को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: डेबिट-क्रेडिट कार्ड फ्रॉड होने पर नहीं डूबेगा आपका पैसा, जानिए कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्या 1.29 अरब के पार! अगस्त में जुड़े 55 लाख नए ग्राहक
भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्या 1.29 अरब के पार! अगस्त में जुड़े 55 लाख नए ग्राहक
TV से AC तक कीमत बढ़ने की तैयारी, पुराने दाम पर कैसे मिलेंगे प्रोडक्ट?
TV से AC तक कीमत बढ़ने की तैयारी, पुराने दाम पर कैसे मिलेंगे प्रोडक्ट?
WhatsApp में होने वाला है बड़ा बदलाव! Android यूजर्स को मिलेगा iPhone जैसा नया डिजाइन
WhatsApp में होने वाला है बड़ा बदलाव! Android यूजर्स को मिलेगा iPhone जैसा नया डिजाइन
S26 FE, Find X9s या V70 Elite, तीनों की टेक्नोलॉजी में क्या फर्क?
S26 FE, Find X9s या V70 Elite, तीनों की टेक्नोलॉजी में क्या फर्क?

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
दीपांशु शौकीन को टिकट क्यों नहीं? कन्हैया कुमार से राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल
दीपांशु शौकीन को टिकट क्यों नहीं? कन्हैया कुमार से राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल
Embed widget