एक्सप्लोरर

WhatsApp पर आने वाले हैं बड़े काम के फीचर्स, मोबाइल नंबर और फोन बदलने पर डिलीट नहीं होगा अकाउंट

WhatsApp पर जल्द ही बहुत काम के नए फीचर्स आने वाले हैं. फिलहाल कंपनी की ओर से इनकी टेस्टिंग की जा रही है. नए फीचर्स के आने के बाद आप आसानी से अपनी चैट एक फोन से दूसरे फोन में ट्रांसफर कर पाएंगे.

WhatsApp में इतने सारे यूजर फ्रेंडली फीचर्स हैं जो शायद ही किसी दूसरे ऐप में हों. इसके अलावा व्हाट्सऐप समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए कई जरूरी फीचर्स भी लेकर आता रहता है. अब खबर है कि WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक और शानदार फीचर पर काम कर रहा है. इस फीचर के आने के बाद आपको अपनी व्हाट्सऐप चैट हिस्ट्री को एक फोन से दूसरे फोन में ट्रांसफर करना आसान हो जाएगा. इसके अलावा आप अपने मोबाइल नंबर से दूसरे मोबाइल नंबर पर अपना Whatsapp अकाउंट भी शिफ्ट कर सकते हैं.

iOS से एंड्रॉयड और एंड्रॉयड से iOS में शिफ्ट कर पाएंगे अकाउंट
नए फीचर्स के आने के बाद iOS से एंड्रॉयड पर अपने एकाउंट की चैट हिस्ट्री को शिफ्ट करना भी आसान हो जाएगा. आप आसानी से अपनी चैट या अकाउंट एंड्रॉयड से iOS और iOS से एंड्रॉयड स्मार्टफोन में ट्रांसफर कर पाएंगे.

2 फोन में 1 नंबर से चलेगा अकाउंट
नए फीचर के आने के बाद आप दो अगल-अलग मोबाइल नंबर पर एक ही व्हाट्सऐप अकाउंट चला पाएंगे. आपको बता दें कि अभी तक आपके जिस मोबाइल नंबर से WhatsApp अकाउंट रजिस्टर्ड था. उसी से आपका WhatsApp अकाउंट चलता था. ऐसे में कई बार WhatsApp वाले नंबर को लोगों को एक्टिव रहना पड़ता था, लेकिन इन नए फीचर्स के आने के बाद WhatsApp और ज्यादा यूजर फ्रेंडली ऐप बन जाएगा. 

इस तरह कर पाएंगे चैट ट्रांसफर
आपको बता दें अभी WhatsApp की ओर से नए फीचर्स पर काम किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही नए फीचर्स रोलआउट कर दिए जाएंगे. नये फीचर के आने के बाद यूजर को WhatsApp की Setting मेन्यू में चैट हिस्ट्री को माइग्रेट करने का ऑप्शन मिलेगा. इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले अपने WhatsApp एकाउंट को Play Store से अपडेट करना जरूरी होगा.

इसके बाद चैट हिस्ट्री को सिंगल टैप करें और आसानी से ट्रांसफर कर लें. आपको सिर्फ स्टार्ट बटन पर क्लिक करना होगा और चैट हिस्ट्री डिलीट करने का ऑप्शन अपने आप शुरू हो जाएगा. इस नए फीचर के आने के बाद आप अपनी व्हाट्सऐप चैट और मीडिया फाइल्स को भी आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Jio, Airtel और Vodafone के 600 रुपये से कम कीमत वाले रिचार्ज प्लान, जानिए क्या हैं फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अच्छी स्मार्टवॉच के लिए कितना बजट होना जरूरी? जान लें
अच्छी स्मार्टवॉच के लिए कितना बजट होना जरूरी? जान लें
सर्दियों में ये वाला रूम हीटर बचाता है सबसे ज्यादा बिजली बिल
सर्दियों में ये वाला रूम हीटर बचाता है सबसे ज्यादा बिजली बिल
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget