एक्सप्लोरर

यूपी: रायबरेली में श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को करना पड़ रहा इंतजार

घाट पर गंदगी का भी जबरदस्त अंबार है. घाट पर जिले के अलावा आसपास के जनपदों के शव भी अंतिम संस्कार के लिए लाए जाते  हैं.

रायबरेली: कोरोना के कहर से लगातार श्मशान घाट का नजारा दिल दहलाने वाला है. डलमऊ घाट पर श्मशान घाट बनाया गया है. वहीं पर जनपद की सभी लाशों का दाह संस्कार किया जा रहा है. यहां सबसे अधिक शव दिन भर में जलते हैं जिसमें एक चौथाई से अधिक शव कोरोना से हुई मौतों के होते हैं. 

सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां तो उड़ती ही रहती है. घाट पर गंदगी का भी जबरदस्त अंबार है लेकिन वहां का हाल लेने वाला कोई नहीं है. घाट पर जिले के अलावा आसपास के जनपदों के शव भी अंतिम संस्कार के लिए लाए जाते  हैं. घाट पर शव को जलाने का इंतजार करते परिजन दिख जाते हैं. सामान्य और कोरोना से हुई मौतों की लाशों को घाट के दो अलग-अलग भागों में जलाया जा रहा है.

कोरोना से हुई मौतों की लाशों को परिजन एक बार जलाकर उसके नजदीक जाने से भी डर रहे हैं. कुछ जगहों पर अधजली लाशें भी दिखाई पड़ती हैं. जिसको देखकर हर किसी के मन में भय पैदा होता है. डलमऊ घाट मान्यता प्राप्त घाट है. जहां पर लाशों का दाह संस्कार किया जाता है लेकिन इसके अलावा जो मौतें ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही है वह सब उन लाशों को अपने बाग या मान्यता वाले स्थल पर ही जला दे रहे हैं या दफना दे रहे हैं.

पसरा मातम

उन लाशों की गिनती तो हो ही नहीं पा रही है. जिस तरह से मौतें हो रही हैं उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रायबरेली में प्रतिदिन 100 से अधिक लाशें जलती हैं या दफनाई जाती हैं. ऐसे में सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोरोना के कहर से कितने घरों में मातम पसर रहा है.

घाट के पंडों के अनुसार लगभग सौ लाशें यहां जलाने के लिए आती हैं. जिसमें 25 से अधिक लाशें कोरोना की होती हैं. रायबरेली सहित अन्य जनपदों की लाशें भी यहां लाई जा रही हैं. गंदगी को लेकर भी घाट के पंडो में संतुष्टि नहीं दिखी. उनका कहना है कि यहां की साफ सफाई के लिए सफाईकर्मी उपस्थित नहीं है. एक के ऊपर एक लाशों को जलाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में 24 घंटे में आए कोरोना के 63,309 नए केस, संक्रमण से मौत के सारे रिकॉर्ड टूटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget