एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में 24 घंटे में आए कोरोना के 63,309 नए केस, संक्रमण से मौत के सारे रिकॉर्ड टूटे

कोरोना के नए मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी को देखते हुए महाराष्ट्र में 30 अप्रैल के बाद भी 15 दिनों के लिए लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों को बढ़ाया जाएगा.

मुंबई: कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में नए मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है. पिछले 24 घंटे में 63,309 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. राज्य में अब तक 44,73,394 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं.

पिछले 24 घंटे में 985 मरीजों की मौत हुई है. यह एक दिन में कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इसी के साथ मृतकों की संख्या राज्य में 67214 हो गई है. राज्य में मंगलवार को 66 हजार 358 नए केस आए थे और 895 मरीजों की मौत हुई थी. सोमवार को 48,700 नए मामलों की पुष्टि हुई थी और 524 मरीजों की मौत हुई थी. महाराष्ट्र में 18 अप्रैल को सर्वाधिक 68,631 मामले आए थे. 

केवल मुंबई में कोविड-19 के 4966 नए मामले आए हैं और 78 लोगों की मौत हो गयी. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 6,40,507 हो गयी जबकि मृतकों की संख्या 12,990 हो गयी है.

मंगलवार को मुंबई में संक्रमण के 4014 नए मामले आए थे और 59 संक्रमितों की मौत हो गई थी. इससे पहले सोमवार को 3,876 लोग संक्रमित हुए थे और 70 मरीजों की मौत हुई थी.

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आज महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में 30 अप्रैल के बाद भी 15 दिनों के लिए लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों को बढ़ाया जाएगा. इस संबंध में आज मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में भी चर्चा हुई है.

उन्होंने कहा, “ आज (कोरोना वायरस के) 60,000 से ज्यादा मामले हैं. निश्चित रूप से कुछ स्थिरता आई है. हमने पहले पूर्वानुमान जताया था कि (दैनिक) मामले 70,000 से अधिक हो सकते हैं. लेकिन यह नहीं हुआ.”

मंत्री ने कहा, “ अब मैं उम्मीद करता हूं कि और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि यह (मामलों की) चरम स्थिति हो और अब से मामलों का ग्राफ गिरना शुरू हो जाए.”

बता दें कि राज्य सरकार ने चार अप्रैल को 30 अप्रैल तक वीकेंड लॉकडाउन और कार्य दिवसों में रात को लोगों की आवाजाही रोकने के लिए नाइट कर्फ्यू लगाया था.  मौजूदा समय में वीकेंड लॉकडाउन शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक प्रभावी होता है.

संक्रमण के मामलों में बेतहाशा वृद्धि के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने निजी कार्यालय, सैलून, सिनेमाघर बंद करने सहित और भी कई पाबंदिया लगाई है. राज्य सरकार ने किराना, सब्जी की दुकानों और डेयरी को महज चार घंटे सुबह सात बजे से 11 बजे तक ही खोलने कर निर्देश दिया है.

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को फ्री कोरोना वैक्सीन देने का किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई दिल्ली में होने वाली BRICS की बैठक में शामिल नहीं होंगे गालिबाफ, ईरान ने बताई वजह
नई दिल्ली में होने वाली BRICS की बैठक में शामिल नहीं होंगे गालिबाफ, ईरान ने बताई वजह
EC-SIR विवाद: नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला- 'इन्हें सिर्फ घुसपैठियों को...'
EC-SIR विवाद: नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला- 'इन्हें सिर्फ घुसपैठियों को बचाने की चिंता'
केरल राज्यपाल के खाने पर विवाद को लेकर भड़की BJP, कहा- 'कांग्रेस मूर्खतापूर्ण...'
केरल राज्यपाल के खाने पर विवाद को लेकर भड़की BJP, कहा- 'कांग्रेस मूर्खतापूर्ण...'
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
नीला ड्रम केस: फांसी के फैसले को चुनौती, HC पहुंचे मुस्कान और साहिल
नीला ड्रम केस: फांसी के फैसले को चुनौती, HC पहुंचे मुस्कान और साहिल
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
Embed widget