एक्सप्लोरर

यूपी में लॉकडाउन का असर, 24 घंटे में सामने आए इतने मामले, पढ़ें ताजा आंकड़े

यूपी में लॉकडाउन का असर देखा जा रहा है. कोरोना संक्रमण के मामलों में यहां लगातार कमी देखी जा रही है. बीते 24 घंटे में यहां कोरोना संक्रमण के 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं.

लखनऊ. यूपी सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया है. अब पूरे प्रदेश में 24 मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा. हालांकि इस दौरान आवश्यक सेवाओं में ढील पहले की तरह ही मिली रहेगी. यूपी में लॉकडाउन का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है. कोरोना कर्फ्यू के बाद से ही प्रदेश में कोरोना के मामलों में काफी कमी देखने को मिली है. बीते 24 घंटे में यूपी में कोरोना के 10,682 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 24,837 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं.

वहीं, बीते 24 घंटे के दौरान पूरे प्रदेश में 2 लाख 67 हजार से ज्यादा सैंपल की जांच हुई हैं, जिसमें 10 हजार से कुछ ज्यादा मामले ही सामने आए हैं. ये कल के मुकाबले लगभग 2 हजार कम हैं और वो भी तब जब जांच कल के मुकाबले तकरीबन 12000 बढ़ी हैं.

जिलों का दौरा कर रहे सीएम योगी
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार जिलों का दौरा कर रहे हैं. आज भी वो तीन जिलों के दौरे पर हैं. इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात की तो यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी उनकी बात हुई. इस दौरान प्रधानमंत्री ने प्रदेश में कोविड कंट्रोल के लिए किए जा रहे हैं कामों को लेकर चर्चा की. साथ ही अस्पतालों में बेड ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर भी मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री ने बातचीत की. 

नोएडा में मुखातिब हुए योगी
इसके अलावा वैक्सीन वेस्टेज को कैसे कम किया जाए प्रधानमंत्री ने इस पर भी अपने सुझाव दिए. नोएडा में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में पहले जो पॉजिटिविटी की दर 22 फ़ीसदी चली गई थी अब वह तकरीबन 5 फीसदी पर आ गई है. प्रदेश में सक्रिय मामले भी कम हुए हैं. जो वैक्सीन वेस्टेज 10 फीसदी से ज्यादा था अब वह घटकर 2-3 फीसदी ही रह गया है.

ये भी पढ़ें:

Coronavirus in Uttarakhand: उत्तराखंड के सीएम बोले- कोरोना की तीसरी लहर का सामना करने के लिए तैयार

यूपी में पॉजिटिविटी रेट 22% से घटकर 5% पर आया, तीन जिलों के दौरे पर हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर ने बनाया रिकॉर्ड, यूपी में बना नंबर वन
आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर ने बनाया रिकॉर्ड, यूपी में बना नंबर वन
अखिलेश यादव अयोध्या नहीं तो जहूराबाद आ जाएं, OP राजभर ने दी चुनौती
अखिलेश यादव अयोध्या नहीं तो जहूराबाद आ जाएं, OP राजभर ने दी चुनौती
यूपी में बेटियों को मिल रहे सपनों के पंख! नाइट शिफ्ट से स्टार्टअप तक CM योगी ने क्या कहा?
यूपी में बेटियों को मिल रहे सपनों के पंख! नाइट शिफ्ट से स्टार्टअप तक CM योगी ने क्या कहा?
मुजफ्फरनगर: इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, धर्मांतरण का आरोप
मुजफ्फरनगर: इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, धर्मांतरण का आरोप

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget