एक्सप्लोरर

Congress Vs SP: 'तू-तू, मैं-मैं से होगा नुकसान', सपा-कांग्रेस विवाद पर अखिलेश यादव को अजय राय की नसीहत

UP Politics: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान को लेकर प्रतिक्रिया दी है. राय ने कहा कि यह एक वक्त एक दूसरे पर आरोप लगाने का नहीं है.

UP News: इंडिया (I.N.D.I.A) गठबंधन को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में जुबानी जंग छिड़ी हुई है. एक ओर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) कांग्रेस पर भड़के हुए हैं तो वही दूसरी ओर कांग्रेस भी पीछे नहीं हैं. बरेली के सर्किट हाउस पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) ने तो ये तक कह दिया कि समाजवादी पार्टी को अपनी सोच बदलनी पड़ेगी. उन्होंने कहा कि 'तू तू मैं मैं' करने से नुकसान होगा. जनता चाहती है कि उसे बीजेपी से छुटकारा मिले.  

अजय राय ने कहा कि अखिलेश यादव का चैप्टर क्लोज हो गया है, जो बातें उन्होंने की थी वो सभी सामने आ चुकी हैं. उन्होंने अपनी सारी बातों को मान लिया, अखिलेश यादव को अपने लोगों को दिशानिर्देश देकर काम करना है. जनता ये सब नहीं सुनना चाहती है. वह बीजेपी सरकार से मुक्ति चाहती है. ' तू-तू मैं-मैं' करते रहेंगे तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. अजय राय ने कहा कि कांग्रेस का ह्रदय बहुत बड़ा है हम सबको साथ लेकर चलते हैं. लेकिन समाजवादी पार्टी को अपनी सोच बदलनी पड़ेगी. अजय राय ने कहा कि हम यूपी की सभी अस्सी सीटों पर तैयारी कर रहे हैं. 

कांग्रेस की तैयारियों को लेकर यह बोले राय
 शाह शराफत मियां दरगाह के सज्जादानशीन मोहम्मद सकलैन मियां के निधन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रद्धांजलि देने के लिए बरेली पहुंचे . इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में एबीपी से खास बातचीत में कहा कि हम चुनाव की तैयारियों में पूरी तरह से लगे हुए है. हमने सभी 6 जोन की मीटिंग पूरी कर ली है. हम बूथ और वार्ड स्तर तक तैयारी कर रहे हैं. लखनऊ में 26 नवंबर को विशाल जनसभा करने जा रहे हैं. लखनऊ में दलित गौरव संवाद में पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में लोग जनसभा में पहुंचेंगे. हम सभी 80 सीटों पर तैयारी कर रहे हैं. 

विधानसभा चुनावों में बीजेपी पहले मान चुकी  हार- राय
अजय राय ने कहा कि जिन 5 राज्यों में चुनाव हो रहे हैं वहां कांग्रेस चुनाव जीत रही है. बीजेपी पहले ही हार मान चुकी है. बीजेपी का  पूरा केंद्रीय नेतृत्व चुनाव में लगा हुआ है. बीजेपी ने तीरंदाजों को चुनाव में लगा रखा है. केंद्रीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मैदान छोड़कर भाग रहे हैं वो तो कह रहे थे कि हम हेलीकॉप्टर से चुनाव प्रचार करेंगे. वो चुनाव नहीं लड़ना चाह रहे थे लेकिन उन्हें चुनाव लड़ाया जा रहा है. दूसरे मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आज तक अपनी विधानसभा में नहीं गए हैं.

आजम खान के साथ दुर्भावनापूर्ण व्यवहार- राय
उधर, आजम खान के परिवार को अलग अलग जेलों में शिफ्ट करने के मामले में अजय राय ने कहा कि उनके साथ सरकार दुर्भावना के साथ काम कर रही है. वह कद्दावर नेता हैं. उन्होंने शिक्षा जगत में बहुत काम किया है. सरकार उनके परिवार के साथ जो कर रही है हम उसकी निंदा करते हैं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'मैं बनारस से ही आता हूं, वहां मोदी जी की हवा खराब है.  गुजरात के लोग यूपी में सार काम कर रहे है और यूपी के लोगों का हक़ मारा जा रहा है.''

सीएम योगी पर यह बोले अजय राय
वहीं, यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए अजय राय ने कहा की राज्य  में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं है. यहां जमीनी विवाद में हत्याएं हो रही हैं. मुख्यमंत्री योगी कहते है कि जमीनी विवाद सुलझाए जाए लेकिन इनकी पार्टी के नेता जमीनें कब्जाने में लगे हुए हैं.

य़े भी पढ़ें-  UP Politics: सपा-कांग्रेस विवाद पर संजय निषाद की प्रतिक्रिया, I.N.D.I.A गठबंधन को बताया बिन दूल्हे की बारात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती MLA का काफिला
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget