एक्सप्लोरर

योगी पर कांग्रेस का बड़ा हमला, कहा- नैतिकता है तो सीएम इस्तीफा दें, नहीं तो राज्यपाल करें बर्खास्त

कांग्रेस विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा ने आरोप लगाया कि ऑक्सीजन की कमी और अस्पताल में जगह नहीं मिलने से होने वाली मौतों के आंकड़े सरकार के आंकड़ों में नहीं जुड़े हैं.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर कोरोना वायरस संक्रमण से होने वाली मौत के आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया. पार्टी ने कहा कि प्रदेशवासियों के जीवन की रक्षा में विफल रहने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस्तीफा देना चाहिए और अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को उन्हें तत्काल बर्खास्त करना चाहिए. पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में आरटीपीसीआर जांच की संख्या में कथित कमी का मुद्दा उठाया और सवाल किया कि क्या प्रदेश सरकार तीसरी लहर के लिए रास्ता बनाकर फिर उससे लड़ने की तैयारी कर रही है?

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ''बिजनौर की 32 लाख आबादी पर रोज मात्र 800-1000 आरटीपीसीआर टेस्ट होते हैं. माननीय हाईकोर्ट ने कहा कि बिजनौर जैसे जिले में प्रतिदिन 4-5 हजार आरटीपीसीआर टेस्ट होने चाहिए, अन्यथा हम तीसरी लहर को आमंत्रण दे रहे हैं. क्या यूपी सरकार तीसरी लहर के लिए रास्ता बनाकर फिर उससे लड़ने की तैयारी कर रही है?'' वहीं कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ''केंद्र सरकार कुछ राज्य सरकारों से साथ मिलकर मौत के आंकड़ों को छिपाने का कुत्सित प्रयास कर रही है. उत्तर प्रदेश में भी यही हो रहा है.''

मुख्यमंत्री में नैतिकता है तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए- अराधना मिश्रा

सुप्रिया श्रीनेत ने दावा किया, ''लखनऊ में एक अप्रैल से 15 मई के बीच डेढ़ महीने में, इसके पहले के डेढ़ महीनों की तुलना में, दो हजार अतिरिक्त मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए. यह साफ है कि कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही मौत के आंकड़ों में वृद्धि हुई है.'' उत्तर प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा ने आरोप लगाया कि ऑक्सीजन की कमी और अस्पताल में जगह नहीं मिलने से होने वाली मौतों के आंकड़े सरकार के आंकड़ों में नहीं जुड़े हैं.

अराधना मिश्रा ने कहा, ''यह सरकार लोगों के जीवन की रक्षा नहीं कर सकी और लोगों को सम्मानजनक अंतिम संस्कार के अधिकार से भी वंचित किया. यह सरकार पूरी तरह से विफल और असंवेदनशील हो चुकी है.'' उन्होंने कहा, ''उत्तर प्रदेश में ऐसी सरकार के बने रहने का कोई अधिकार नहीं है. अगर मुख्यमंत्री में नैतिकता है तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए और अगर वह इस्तीफा नहीं देते हैं तो राज्यपाल को उन्हें तत्काल बर्खास्त करना चाहिए.''

ये भी पढ़ें:

मेरठ: जन्मदिन के कुछ दिन बाद कोरोना ने ली जुड़वा भाइयों की जान, एक की मौत की खबर से थमी दूसरे की सांसें

Sanjeev Balyan Brother Death: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के भाई की कोरोना से मौत, दूसरे भाई की हालत गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP BJP Meeting Live Updates: BJP कार्यसमिति में बोले पंकज चौधरी- सत्ता नहीं हमारा लक्ष्य सकारात्मक परिवर्तन
BJP कार्यसमिति में बोले पंकज चौधरी- सत्ता नहीं हमारा लक्ष्य सकारात्मक परिवर्तन
अब रात में भी खुले रहते हैं बाजार, व्यवसाय के विस्तार के मिल रहे नए अवसर: मुख्यमंत्री
अब रात में भी खुले रहते हैं बाजार, व्यवसाय के विस्तार के मिल रहे नए अवसर: मुख्यमंत्री
योगी सरकार ने सरल की नियुक्ति प्रक्रिया, चयनित अभ्यर्थियों को 30 दिन में सत्यापन रिपोर्ट जरूरी
योगी सरकार ने सरल की नियुक्ति प्रक्रिया, चयनित अभ्यर्थियों को 30 दिन में सत्यापन रिपोर्ट जरूरी
'गिलास आधा खाली है ना आधा भरा' UP BJP कार्यसमिति बैठक में सपा की बढ़त पर चर्चा!
'गिलास आधा खाली है ना आधा भरा' UP BJP कार्यसमिति बैठक में सपा की बढ़त पर चर्चा!

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget