'गिलास आधा खाली है ना आधा भरा' UP BJP कार्यसमिति बैठक में सपा की बढ़त पर चर्चा!
यूपी में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की आज लखनऊ में बैठक होने जा रही है. जिसे लेकर बीजेपी नेताओं में काफी उत्साह है. बीजेपी नेताओं ने कहा कि 2027 में फिर से भाजपा सरकार बनेगी.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आज 30 अक्टूबर को लखनऊ में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होने जा रही है. जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे. इस बैठक में यूपी चुनाव का रोडमैप तैयार होगा. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि हम ये सुनिश्चित करेंगे आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने.
बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पर यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज की बैठक में राज्य भर से पार्टी के तमाम कार्यकर्ता आएंगे और वे ये सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे कि 2027 में उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बने.
यूपी में 300 से ज्यादा सीटें आने का दावा
बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भी इस बैठक को लेकर प्रतिक्रिया दी और कहा कि कार्य समिति बैठक महत्वपूर्ण होती है और जब हम लोगों की कार्यसमिति में अमित शाह से संबोधन के लिए आते है तो ये विशेष रूप से महत्वपूर्ण हो जाती है. हम सभी उनको चाणक्य मानते हैं. अब चुनाव के पहले आ रहे हैं तो वो क्या रणनीति बताते हैं, क्या हम लोगों को मार्गदर्शन देते हैं. मुझे लगता है कि उनके मार्गदर्शन से भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत मिलेगी.
वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की एक लक्ष्य है कि हम लोग 300 पार करेंगे और इस बार इसे अवश्य ही पार करेंगे. समाजवादी पार्टी कुछ भी कह लें, पिछली बार भी उन्होंने ऐसा ही बोला था. सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि ये विधान परिषद के जो चुनाव हुए थे, इसके वोटर अलग होते हैं, मुद्दे अलग होते हैं, व्यक्तिगत लड़ा जाता है, पार्टी की तरफ से नहीं ज्यादा होता है. ना ही इससे चुनाव कोई फाइनल या सेमी फाइनल बनता है.
यूपी में फिर बनेगी भाजपा की सरकार
बीजेपी विधायक राकेश प्रताप सिंह ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पर कहा कि 2027 में भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनने जा रही है. मैं अमित शाह जी का लखनऊ की धरती पर मैं स्वागत करता हूं. 6 MLC पहले भी भारतीय जनता पार्टी के थे, 6 फिर जीत कर आए हैं.
भारतीय जनता पार्टी के पहले भी छह सीटें थी आज भी छह सीटें हैं. यह तो देखने की बात है कि ना गिलास आधा खाली है ना आधा भरा है. पहले भी 6 सीटें थी, आज भी 6 सीटें हैं. उन्होंने दावा किया कि 2027 में तीन सौ से ज़्यादा सीटों के साथ बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. अमित शाह जी ने देश में राजनीति एक नया आयाम तय किया है. जो कह देते हैं वही हो जाता है.






















