एक्सप्लोरर

मेरठ: जन्मदिन के कुछ दिन बाद कोरोना ने ली जुड़वा भाइयों की जान, एक की मौत की खबर से थमी दूसरे की सांसें

बीते 23 अप्रैल को दोनों का जन्मदिन था और उसके अगले दिन यानि 24 अप्रैल को दोनों को कोरोना का संक्रमण होने की पुष्टि हुई. इसके बाद 13 मई को ज्योफ्रेड का निधन हुआ और उसके अगले दिन 14 मई को रालफ्रेड का भी निधन हो गया.

मेरठ: यूपी के मेरठ के जोयफ्रेड और रोलफ्रेड महज 5 मिनट के अंतर से पैदा हुए जुड़वा भाई थे. इंजीनियरिंग के बाद दोनों एक कंपनी में नौकरी कर रहे थे. अपने जन्मदिन के एक रोज बाद उन्हें कोरोना हुआ और 19 दिन के संघर्ष के बाद दोनों की जान चली गई. दोनों दो जिस्म और एक जान की तरह थे. एक की मौत की खबर की आहट भर से दूसरे की सांसें थम गई.

दरअसल, मेरठ के रहने वाले ग्रेगरी रेमंड राफेल और उनकी पत्नी दोनों ही पेशे से टीचर हैं. उनके घर 23 अप्रैल 1997 को दो जुड़वा बेटों ने जन्म लिया था, जुड़वा होने की वजह से दोनों बच्चे एक जैसे दिखते थे और उनका नाम जोयफ्रेड वर्गिस ग्रेगरी और रालफ्रेड जॉर्ज ग्रेगरी रखा. परिवार का कहना है कि दोनों के सिर्फ चेहरे ही नहीं मिलते थे बल्कि दोनों का व्यवहार भी एक जैसा ही था. दोनों ने कंप्यूटर इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त की और एक हैदराबाद में तो दूसरा गुरुग्राम में नौकरी कर रहा था.

23 अप्रैल को दोनों का जन्मदिन था

बीते 23 अप्रैल को दोनों का जन्मदिन था और उसके अगले दिन यानि 24 अप्रैल को दोनों को कोरोना का संक्रमण होने की पुष्टि हुई. परिवार वाले जानते थे कि जो एक भाई के साथ होता है वही दूसरे के साथ भी होता है. पैदा होने से लेकर 24वें जन्मदिन तक उन्होंने कभी भी एक-दूसरे से अलग हटकर कुछ नहीं किया. वह जानते थे कि दोनों एक साथ ठीक होकर घर जाएंगे या फिर एक को कुछ हुआ तो दूसरा भी नहीं बचेगा.

वहीं, पड़ोसियों से बात हुई तो उन्होंने बताया कि बच्चे पढ़ाई लिखाई में अव्वल थे और तंदुरुस्त थे. जुड़वा होने की वजह से दोनों में से अगर कोई बीमार होता था तो दूसरा भी बीमार हो जाता था. यहां तक कि अभी कुछ दिन पहले एक भाई का रोड एक्सीडेंट हुआ तो कुछ दिन बाद ही दूसरे भाई का भी एक्सीडेंट हो गया था. कोरोना से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद पिछले हफ्ते दोनों का कुछ घंटों के अंतराल में निधन भी हो गया. उनके पिता ग्रेगरी रेमंड राफेल ने बताया कि वे जानते थे कि अगर उनके बच्चे कोरोना से रिकवर होंगे तो एक साथ होंगे. उनके पिता के अनुसार, 13 मई को ज्योफ्रेड का निधन हुआ और उसके अगले दिन 14 मई को रालफ्रेड का भी निधन हो गया.

ये भी पढ़ें-

Cyclone Tauktae in UP: यूपी पर भी पड़ेगा चक्रवाती तूफान 'ताउते' का असर, कई इलाकों में आंधी-पानी की संभावना

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget