एक्सप्लोरर

Uttrakhand Budget Sesion: बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा का घेराव करेगी कांग्रेस, BJP बोली- 'प्रदर्शन के मुद्दों का...'

बीजेपी ने उत्तराखंड बजट सत्र के पहले दिन कांग्रेस के विधानसभा का घेराव करने की योजना पर सवाल उठाए हैं. बीजेपी के मुताबिक कांग्रेस का प्रस्तावित घेराव पूरी तरह अनुचित है.

Uttrakhand Politics: उत्तराखंड विधानसभा में बजट सत्र शुरू होने वाला है. ऐसे में बीजेपी लगातार कांग्रेस को निशाने पर लिए हुए है. भारतीय जनता पार्टी ने बजट सत्र के पहले दिन गैरसैंण में कांग्रेस के उत्तराखंड विधानसभा (Uttrakhand Assembly) का घेराव करने की बात करते हुए कांग्रेस (Congress) की योजना पर सवाल खड़े कर दिए. बीजेपी (BJP) ने रविवार को कहा कि प्रदर्शन के मुद्दों का राज्य सरकार पहले ही समाधान कर चुकी है.

दरअसल कांग्रेस ने हाल में घोषणा की थी कि 13 मार्च से शुरू हो रहे बजट सत्र के पहले दिन ही वह अंकिता भंडारी हत्याकांड (Ankita Bhandari Murder Case), भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और अडाणी मुद्दे (Adani Issue) को लेकर विधानसभा का घेराव करेगी.

कांग्रेस का प्रस्तावित घेराव पूरी तरह अनुचित: मानवीर चौहान

बीजेपी की प्रदेश इकाई के मीडिया प्रभारी मानवीर चौहान (Manveer Chauhan) ने संवाददाताओं से कहा कि विधानसभा का कांग्रेस का प्रस्तावित घेराव पूरी तरह अनुचित है. यह जनाकांक्षाओं के विरूद्ध है, जिसका गैरसैंण एक प्रतीक है. मानवीर चौहान ने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन की योजना बनाई है, उन मुद्दों का राज्य सरकार पहले ही समाधान कर चुकी है. उन्होंने कहा कि यह मुद्दों की कमी से जूझ रही पार्टी के लिए हारी हुई लड़ाई लड़ने जैसा है.

'राज्य सरकार सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लाई है'

बीजेपी नेता ने कहा कि उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने अंकिता हत्याकांड की विशेष जांच दल (एसआईटी) के की जा रही जांच पर संतोष व्यक्त किया है और अदालत ने सीबीआई जांच के लिए दायर की गई अर्जी खारिज कर दी है. उन्होंने कहा कि प्रश्न-पत्र लीक और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश की निगरानी में एसआईटी जांच का आदेश दिया गया है और राज्य सरकार सबसे सख्त नकल विरोधी कानून भी लाई है, जिसका सभी वर्गों ने स्वागत किया है.

ये भी पढ़ें: UP News: अब युवाओं को तोहफा देने की तैयारी में योगी सरकार, मिलेगा 2 करोड़ को रोजगार, वादा पूरा करेंगे मुख्यमंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से सिद्ध होती है प्रशासन की सार्थकता': CM योगी
'जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से सिद्ध होती है प्रशासन की सार्थकता': CM योगी
'ये तो बहुत अच्छा होगा...' सपा से कांग्रेस की डिमांड पर RLD की पहली प्रतिक्रिया
'ये तो बहुत अच्छा होगा...' सपा से कांग्रेस की डिमांड पर RLD की पहली प्रतिक्रिया
यूपी में जानबूझकर हो रही 200 सीट की डिमांड! 2027 में सपा के साथ क्या है कांग्रेस का प्लान?
यूपी में जानबूझकर हो रही 200 सीट की डिमांड! 2027 में सपा के साथ क्या है कांग्रेस का प्लान?
मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान BJP-सपा समर्थक भिड़े, जमकर हंगामा और हाथापाई
मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान BJP-सपा समर्थक भिड़े, जमकर हंगामा और हाथापाई

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget