एक्सप्लोरर

UP News: कांग्रेस का 'महंगाई मुक्त भारत' अभियान के तहत लखनऊ में प्रदर्शन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

Petrol-Diesel Price: कांग्रेस ने देश में 'बढ़ती महंगाई' के विरोध में शुरू किए गए 'महंगाई मुक्त भारत' अभियान के तहत बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया.

Congress Protest: कांग्रेस ने देश में 'बढ़ती महंगाई' के विरोध में शुरू किए गए 'महंगाई मुक्त भारत' अभियान के तहत बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया. राजभवन मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से कथित झड़प भी हुई, जिसकी वजह से पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग किया गया. कांग्रेस के मुताबिक प्रशासन ने उसके नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है.

कांग्रेस महंगाई के विरोध में चरणबद्ध अभियान चला रही है
उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक पार्टी महंगाई के विरोध में चरणबद्ध अभियान चला रही है, जिसके तीसरे चरण में प्रदेश मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. बयान के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी और नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा मोना और विधायक वीरेंद्र चौधरी, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी सहित कई पूर्व विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय से राजभवन के लिए निकले. लेकिन बीच में ही प्रशासन द्वारा अवरोधक लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की गई. इस दौरान कांग्रेस नेताओं और प्रशासन के बीच बहस हुई.

यह भी पढ़ें: UP News: यूपी के इन जिलों में 9 अप्रैल तक नहीं मिलेगी शराब, जानें- क्यों बंद रहेंगी दुकानें

बीजेपी सरकार मंहगा तेल और रसोई गैस बेच रही है-आराधना मिश्रा 
आराधना मिश्रा मोना ने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद बीजेपी सरकार मंहगा तेल और रसोई गैस बेच रही है. उन्होंने कहा कि लोग बेरोजगारी और आय न बढ़ने से परेशान हैं, लेकिन भाजपा सरकार अपना खजाना भर रही है. जबकि पूरा देश मंहगाई से परेशान है और भाजपा की जनता के प्रति कोई संवेदना नहीं है.

उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं ने जब अवरोधक पार कर आगे बढ़ने की कोशिश की तो प्रशासन ने अलोकतांत्रिक तरीके से लाठीचार्ज किया, जिससे कई कार्यकर्ताओं को चोटें आयीं हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डन ले जाया गया, जहां पार्टी की ओर से वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रपति को राज्यपाल के माध्यम से मंहगाई कम करने को लेकर ज्ञापन सौंपा.

प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया कि "भाजपा सरकार लोक कल्याण की भावना से हटकर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि कीमतें लगातार बढ़ने से आम जनमानस महंगाई से बेहाल है."

बीजेपी के नेता महंगाई पर बोलने को तैयार नहीं- नसीमुद्दीन सिद्दीकी
पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि "कांग्रेस सरकार के समय जब डीजल और पेट्रोल की कीमतें 55-60 रूपये प्रति लीटर थीं, तब बीजेपी के नेता सड़कों पर महंगाई का रोना रोते थे." उन्होंने कहा कि आज जनता 105 रुपये पेट्रोल और 100 रूपये (प्रति लीटर) डीजल खरीद रही है. लेकिन बीजेपी के नेता महंगाई पर बोलने को तैयार नहीं हैं.

यह भी पढ़ें: मदरसों को लेकर सीएम योगी के मंत्री दानिश आजाद अंसारी का बड़ा एलान, कहा- राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत...

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gorakhpur MLC Results: गोरखपुर में ध्रुव त्रिपाठी, डॉ. संजयन त्रिपाठी और राजीव यादव के बीच कांटे की टक्कर
MLC रिजल्ट: गोरखपुर में ध्रुव त्रिपाठी, डॉ. संजयन त्रिपाठी और राजीव यादव के बीच कांटे की टक्कर
'हमारे हाथ सिर्फ निराशा', इस्तीफे की घोषणा के बाद बोले खानपुर MLA उमेश कुमार
'हमारे हाथ सिर्फ निराशा', इस्तीफे की घोषणा के बाद बोले खानपुर MLA उमेश कुमार
हापुड़ः सड़क किनारे खड़ी पिकअप से भिड़ी बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत
हापुड़ः सड़क किनारे खड़ी पिकअप से भिड़ी बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत
बस्तीः दबंगों का दुस्साहस, कोर्ट में केस हारने के बाद भी किसान की जमीन कब्जाने की कोशिश
बस्तीः दबंगों का दुस्साहस, कोर्ट में केस हारने के बाद भी किसान की जमीन कब्जाने की कोशिश

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget