एक्सप्लोरर

2019 का अग्निपथ: वायनाड के बाद राहुल गांधी ने अमेठी से भरा पर्चा, बोले- पीएम से डिबेट को तैयार

कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने वायनाड के बाद अब यूपी के अमेठी से भी पर्चा दाखिल कर दिया है। नामांकन के दौरान राहुल के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं।

अमेठी, एबीपी गंगा: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनावों के लिए अमेठी से पर्चा दाखिल कर दिया है। नामांकन से पहले राहुल ने अमेठी लोकसभा क्षेत्र में रोड शो भी किया। मुंशीगंज से शुरू हुए इस रोड शो में राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और बहनोई रॉबर्ड वाड्रा भी मौजूद थे। नामांकन के समय रॉबर्ट और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ-साथ मां सोनिया गांधी भी मौजूद थीं। आपको बता दें कि इस बार राहुल 2 लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले राहुल ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से भी नामांकन दाखिल किया था।

राफेल पर सरकार को घेरा

अमेठी में नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल सौदे के बहाने नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि चौकीदार ने चोरी की है। कोर्ट ने स्वीकार किया है कि राफेल मामले में कोई न कोई भ्रष्टाचार हुआ है। जैसा कि मैं बहुत पहले से कह रहा हूं कि जांच होगी तो दो नाम सामने आएंगे। इसमें पहला अनिल अंबानी और दूसरा नाम नरेन्द्र मोदी का होगा।‘

डिबेट कर लें पीएम

राहुल ने कहा कि ‘मुझे बहुत खुशी है कि जो मैं महीनों से कह रहा हूं कि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री ने एयरफोर्स का पैसा चोरी करके अनिल अंबानी को दिया है, उस बात को आज सुप्रीम कोर्ट ने मान लिया है।‘ उन्होंने कहा कि ‘मैं हमेशा से कह रहा हूं कि प्रधानमंत्री जहां चाहें मुझसे डिबेट कर लें। मैं इसके लिए तैयार हूं। देश राफेल मामले के बारे में जानना चाहता है।‘

राहुल के खिलाफ मैदान में हैं

बता दें कि राहुल गांधी अमेठी से लगातार 3 बार सांसद चुने जा चुके हैं। 2004 में उन्होंने पहली बार अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। इसके बाद 2009 और 2014 में भी वह इस सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। 2014 में भारतीय जनता पार्टी ने राहुल के खिलाफ स्मृति ईरानी को टिकट दिया था। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार भी स्मृति को ही राहुल गांधी के खिलाफ उतारा है। पिछले चुनावों में स्मृति ईरानी ने 3 लाख से ज्यादा वोट हासिल किए थे, जबकि उनसे पहले किसी भी हारे हुए उम्मीदवार ने यहां 2 लाख का भी आंकड़ा पार नहीं किया था।

अमेठी से है दिल का रिश्ता

गौरतलब है कि 1980 के बाद से कांग्रेस यहां सिर्फ एक बार चुनाव हारी है। अमेठी से अपना रिश्ता दिल से होने की बात राहुल गांधी कई बार कह चुके हैं। यह सीट एक तरह से उनके परिवार की सीट रही है। इसी सीट से उनके चाचा संजय गांधी भी चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। संजय की मौत के बाद 1981 में इस सीट पर उचचुनाव हुए और तब राजीव गांधी से यहां से चुनकर संसद गए। राहुल और प्रियंका खुद कई बार चुनाव प्रचार के दौरान अमेठी से खास रिश्ता होने की बात करते रहे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
यूपी में Gen-Z आंदोलन 2.0 की तैयारी, सपा का गढ़ होगा सेंटर!
यूपी में Gen-Z आंदोलन 2.0 की तैयारी, सपा का गढ़ होगा सेंटर!
टीचर ने चाकू से दागा प्राइवेट पार्ट, अखिलेश बोले- गंभीर मामला
टीचर ने चाकू से दागा प्राइवेट पार्ट, अखिलेश बोले- गंभीर मामला
Exclusive: 'हम खुद इलाज करना जानते हैं', मारपीट वाले वीडियो पर बोले सत्यम पंडित
'हम खुद इलाज करना जानते हैं', मारपीट वाले वीडियो पर बोले सत्यम पंडित

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
Embed widget