एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने संसद में उठाए जाने वाले मुद्दों पर की चर्चा, पंजाब, यूपी और उत्तराखंड में हार पर चर्चा के लिए होगी कार्यसमिति की बैठक

Congress News: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है. इस हार के बाद पार्टी में अब फिर नेतृत्व परिवर्तन पर चर्चा शुरू हो गई है.

देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होने वाली है. इस बैठक से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर संसदीय रणनीति समूह की बैठक हुई. इस बैठक में कांग्रेस नेताओं ने सोमवार से शुरू होने वाले संसद सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा की. 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने क्या कहा?

बैठक के बाद कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बैठक में आने वाले सत्र में कांग्रेस किन मुद्दों को उठाएगी इसपर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों को साथ लेकर हम मुद्दे उठाने की कोशिश करेंगे,जिसमें यूक्रेन में फंसे भारतीय, बेरोजगारी, फसलों की एमएसपी और अन्य विषय होंगे. 

अपने बयान से फिर चर्चा में सत्यपाल मलिक, बोले- मांगें नहीं मानी गईं तो किसान हिंसा से लेंगे अपना हक

कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे, आनंद शर्मा, के सुरेश और जयराम रमेश जैसे नेताओं ने हिस्सा लिया. बैठक दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर आयोजित की गई थी.

कार्यसमिति की बैठक में क्या हो सकता है

संसदीय रणनीति समूह की बैठक के बाद आज शाम चार बजे कांग्रेस मुख्यालय में कार्यसमिति की बैठक होने वाली है.पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हुई हार को देखते हुए यह बैठक बुलाई गई है.इस हार के बाद पार्टी में अब फिर नेतृत्व परिवर्तन पर चर्चा शुरू हो गई है.बैठक में हार की समीक्षा के साथ-साथ कांग्रेस की बेहतरी के उपायों पर भी चर्चा होगी. 

UP News: योगी आदित्यनाथ के पूर्व मंत्री बलदेव सिंह औलख का बड़ा बयान, कहा- मुसलमानों ने बीजेपी को वोट नहीं किया, अब और तेजी से दौड़ेगा बुलडोजर

उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के चुनाव में कांग्रेस को यूपी को छोड़ 4 राज्यों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. पार्टी कहीं भी सरकार बनाने लायक सीटें नहीं जीत पाई. विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के साथ ही कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं का समूह जी-23 सक्रिय हो गया था. शुक्रवार को गुलाम नबी आजाद के घर इन नेताओं ने बैठक की. इसमें पार्टी अध्यक्ष का चुनाव तत्काल कराने और दूसरे संगठनात्मक सुधार के कदम उठाने पर चर्चा हुई. इस खेमेबाजी को देखते हुए ही कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने हार की समीक्षा के लिए कार्यसमिति की बैठक बुलाने का फैसला किया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget