एक्सप्लोरर

अपने बयान से फिर चर्चा में सत्यपाल मलिक, बोले- मांगें नहीं मानी गईं तो किसान हिंसा से लेंगे अपना हक

Satya Pal Malik on Farmers: मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि किसानों को उनका हक बातचीत से नहीं मिला तो वे लड़ कर लेंगे और लड़ाई से नहीं मिलेगा तो हिंसा से लेंगे. किसान अपना हक लेना जानते हैं.

Governor Satya Pal Malik on Farmer Protest: मेघालय (Meghalaya) के राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satya Pal Malik) ने किसान आंदोलन (Kisan Andolan) को लेकर एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है. राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर (Jodhpur) में एक कार्यक्रम में पहुंचे सत्यपाल मलिक ने कहा कि अभी किसान आंदोलन खत्म नहीं हुआ है. यदि मांगें नहीं मानी गईं तो किसान फिर खड़ा हो जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि पहले ही केंद्र सरकार को चेताया था कि किसान अपना हक लेकर रहेंगे. 

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि किसानों को उनका हक बातचीत से नहीं मिला तो वे लड़ कर लेंगे और लड़ाई से नहीं मिलेगा तो हिंसा से लेंगे. उन्होंने कहा कि मैं केंद्र सरकार के विरोध में नहीं हूं, लेकिन किसानों को दबाकर नहीं रखा जा सकता. किसान अपना हक लेना जानते हैं. यदि मांगे नहीं मानी गईं तो किसान आंदोलन फिर से शुरू होगा और किसान हक लेकर रहेंगे. सत्यपाल मलिक ने कहा कि किसानों के बारे में बोलते हुए संदेह रहता है कि कहीं दिल्ली से फोन नहीं आ जाए. राज्यपाल रहते हुए छह बार से अधिक तबादले किए जाने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि वह किसानों के साथ हैं और किसी से डरते नहीं हैं.

राज्यपाल का पद जाने से नहीं डरते: सत्यपाल मलिक

सत्यपाल मलिक ने कहा कि वे राज्यपाल के पद से सेवानिवृत होने के बाद समाज को एकजुट करने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि सवाल मेरा नहीं, 700 लोगो की मौत पर किसी ने कुछ नहीं बोला, इसलिए मुझको बोलना पड़ा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मुद्दे पर बात की तो पांच मिनट में मेरा उनसे झगड़ा हो गया. वह किसानों के मुद्दों को उठाने के लिए अपना पद खो सकते हैं, लेकिन अपनी आवाज उठाने या राज्यपाल का पद जाने से नहीं डरते. मलिक ने केंद्र सरकार को किसानों से किए गए सभी वादों को पूरा करने की भी सलाह दी. उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली में डेढ़ कमरे के घर में रहता हूं, इसलिए मैं किसानों के मुद्दे पर पीएम मोदी का मुकाबला करने में सक्षम हूं.

ये भी पढ़ें-

REET Exam: राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, अब आजीवन रहेगी रीट परीक्षा की वैधता, जानें कैबिनेट के अन्य बड़े फैसले

राजस्थान के CM अशोक गहलोत का PM मोदी पर तंज़, कहा- प्रधानमंत्री चतुराई से भाषण देते हैं और लोगों को...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: अंडे गिरने पर बवाल, फिर डंडो से हमला, मारपीट में मजदूर की मौत
जयपुर: अंडे गिरने पर बवाल, फिर डंडो से हमला, मारपीट में मजदूर की मौत
छात्र संघ चुनाव की मांग के बीच टंकी पर चढ़े NSUI के 3 स्टूडेंट, मचा हड़कंप
छात्र संघ चुनाव की मांग के बीच टंकी पर चढ़े NSUI के 3 स्टूडेंट, मचा हड़कंप
मदन राठौड़ का विवादित बयान, 'जंतर मंतर पर कांग्रेस वाले फेंक रहे थे पत्थर'
मदन राठौड़ का विवादित बयान, 'जंतर मंतर पर कांग्रेस वाले फेंक रहे थे पत्थर'
मकराना के स्कूल में मासूम से दरिंदगी पर बवाल, हिरासत में 4 संदिग्ध
मकराना के स्कूल में मासूम से दरिंदगी पर बवाल, हिरासत में 4 संदिग्ध

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget