एक्सप्लोरर

'यूपीएस लॉलीपॉप की तरह...' रेलवे के कर्मचारियों को पसंद नहीं आई मोदी सरकार की नई पेंशन स्कीम

UP News: केंद्र सरकार से कर्मचारी ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल करने की मांग कर रहे हैं. कर्मचारियों ने माना है कि यूनिफाइड पेंशन स्कीम से कुछ ही फायदा होगा. हालांकि यह भी कहा कि स्कीम एनपीएस से बेहतर है.

Unified Pension Scheme: केंद्र की मोदी सरकार की यूनिफाइड पेंशन स्कीम को लेकर संगम नगरी प्रयागराज के केंद्रीय कर्मचारी बहुत खुश नहीं है. प्रयागराज में रेलवे के कर्मचारियों का कहना है कि यूपीएस लॉलीपॉप की तरह है. वह पिछले लंबे अरसे से ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल किए जाने की मांग कर रहे हैं. सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल करने के बजाय अपनी मनमानी की है. उन्हें यह किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं है. सरकार को चाहिए कि वह ओल्ड पेंशन स्कीम को ही लागू करें. प्रयागराज के रेल कर्मचारियों ने यह भी कहा है कि ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर वह लगातार अपना आंदोलन जारी रखेंगे और उसे लेकर ही रहेंगे.

हालांकि कर्मचारियों ने यह जरूर माना है कि यूनिफाइड पेंशन स्कीम से उन्हें कुछ फायदा जरूर होगा. यह स्कीम एनपीएस से बेहतर है. कर्मचारियों का कहना है कि अगर सरकार यह दावा कर रही है कि यूनिफाइड पेंशन स्कीम ओल्ड पेंशन स्कीम की तरह ही है तो वह सांसदों और विधायकों की ओल्ड पेंशन स्कीम को खत्म कर इसे ही लागू क्यों नहीं कर देती. कर्मचारियों के मुताबिक उनके दबाव और विपक्ष के मजबूत होने की वजह से सरकार ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम लागू की है. अगर ओल्ड पेंशन स्कीम लागू नहीं की जाती तो वह जमकर सरकार का विरोध करेंगे और हर हाल में अपना हक लेकर ही रहेंगे.

इस स्कीम से मामूली फायदा होगा
प्रयागराज में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के नेता नागेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार गिरि, डीएस यादव और सईद अहमद का कहना है कि सरकार अभी जो स्कीम लेकर आई है, उससे उन्हें मामूली फायदा ही होगा. जबकि उम्मीद यह थी कि पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल कर कर्मचारियों की बरसों पुरानी मांग को मंजूर कर लिया जाएगा. प्रयागराज के इन कर्मचारियों के मुताबिक अगर सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम को मंजूर कर लिया तो वह लोग उसके आभारी रहेंगे और नहीं तो चुनाव में कोई भी फैसला लेने के लिए स्वतंत्र होंगे. 

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में कितने हैं शिव मंदिर? किताब से होगा खुलासा, IAS धीराज सिंह गर्ब्याल ने राज्यपाल को सौंपी कॉपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget