एक्सप्लोरर

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस 150 सीटों पर करेगी प्रभारियों का ऐलान! यही बनेंगे उम्मीदवार

UP Congress Candidate: कांग्रेस की बैठक में चर्चा हुई कि पार्टी को यूपी में नए सिरे से खड़ा करने के लिए ऊर्जावान युवा चेहरों को आगे लाया जाए इसलिए संगठन को भंग कर दोबारा कमेटियों का गठन किया जाए.

UP News: कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पत्र जारी करते हुए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सभी कमेटियों को भंग कर दिया है और अब नए सिरे से गठन किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक कल दिल्ली में कांग्रेस की बैठक हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि यूपी में कांग्रेस के कई जिला अध्यक्ष और नेता कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका के संभल दौरे में भाग लेने दिल्ली नहीं पहुंचे और अपने घरों पर ही पुलिस बुला कर फोटो खिंचवा ली जो अनुशासनहीनता है.

अब कांग्रेस को यूपी में नए सिरे से खड़ा करने के लिए ऊर्जावान युवा चेहरों को आगे लाया जाए इसलिए संगठन को भंग कर दोबारा कमेटियों का गठन किया जाए. इस मीटिंग में यह भी चर्चा हुई की 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कम से कम 150 सीटों पर अभी से प्रत्याशी घोषित कर दिए जाए. उन्हें विधानसभा प्रभारी का नाम दिया जाए और चुनावी तैयारी करने के लिए कहा जाए.

लापरवाही करेगा तो प्रभारी का कटेगा टिकट

इस दौरान बीच-बीच में उनके कार्य की समीक्षा होगी, अगर कोई विधान सभा प्रभारी काम में लापरवाही करेगा तो समय रहते उसका टिकट बदल दिया जाएगा. सूत्रों का यह भी कहना है कि हो सकता है कांग्रेस आने वाले दिनों में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी को भंग कर नए सिरे से उसका भी गठन करे. उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन बना रहेगा लेकिन कांग्रेस पार्टी अपनी तैयारी अभी से लेकर चलने वाली है. यूपी की कुछ खास सीटों के बारे में प्रियंका गांधी ने यूपी के नेताओं से चर्चा भी की है.

जमीनी स्तर पर पूरी तरह से एक्टिव हुई कांग्रेस

यूपी में कांग्रेस साल 2022 के चुनाव में अकेले ही चुनावी मैदान में थी. इस चुनाव में पार्टी ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की थी, अब पार्टी साल 2027 के चुनाव में किसी भी तरह की कमजोर कड़ी को नहीं छोड़ना चाहती है. पार्टी जमीनी स्तर पर पूरी तरह से एक्टिव है और मिशन-27 के लिए अभी से जुट गई है.

किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर भड़के रामगोपाल यादव, कहा- 'उनकी बातें नहीं सुनी जा रहीं'

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामलीला मैदान: सपा चीफ अखिलेश यादव, सीएम योगी के 'हिन्दुओं के वोट कटे' वाले बयान पर किया पलटवार
रामलीला मैदान: सपा चीफ अखिलेश यादव, सीएम योगी के 'हिन्दुओं के वोट कटे' वाले बयान पर किया पलटवार
Azam Khan Arrest Live: आजम खान को 14 दिन की न्याययिक हिरासत, सपा नेता का डासना जेल बना नया ठिकाना
आजम खान को 14 दिन की न्याययिक हिरासत, सपा नेता का डासना जेल बना नया ठिकाना
बदरीनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में कंपनी पर लापरवाही का आरोप, UCADA के आदेश की अनदेखी?
बदरीनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में कंपनी पर लापरवाही का आरोप, UCADA के आदेश की अनदेखी?
आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, PMLA कोर्ट का आदेश; डासना जेल भेजे जाएंगे सपा नेता
आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, PMLA कोर्ट का आदेश; डासना जेल भेजे जाएंगे सपा नेता

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉग की रैली में कितने लोग आए? जयराम रमेश ने दिया सबूत
रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉग की रैली में कितने लोग आए? जयराम रमेश ने दिया सबूत
AAP के दो विधायकों ने दिया इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले झटका
AAP के दो विधायकों ने दिया इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले झटका
'आज ही के दिन दिल्ली में...', रामलीला मैदान रैली को लेकर क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा
'आज ही के दिन दिल्ली में...', रामलीला मैदान रैली को लेकर क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा
पांचवें टी20 में ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 2,000 रन; एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 2,000 रन; एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
'मैं 60 साल का हूं, इन बच्चों को देखो...', छात्र प्रदर्शन के दौरान पत्नी पोनी वर्मा से बोले थे प्रकाश राज
प्रदर्शन के दौरान प्रकाश राज को लेकर डर गई थीं पत्नी पोनी वर्मा, एक्टर ने दिया था ये जवाब
Explained: जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
Viral Video: ट्रेन की पटरी के पास ऐसे होता है मोबाइल चोरी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन की पटरी के पास ऐसे होता है मोबाइल चोरी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Embed widget