एक्सप्लोरर

यूपी: किसानों को जमीन से 'बेदखल' किए जाने पर कांग्रेस ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

लखनऊ में कथित तौर पर किसानों की जमीन खाली कराये जाने को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया है. यही नहीं कांग्रेस के मीडिया संयोजक ने इस प्रकरण को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र भी लिखा है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित जलालपुर गांव में प्रशासन द्वारा किसानों को उनकी जमीन से कथित तौर पर बेदखल किए जाने को विपक्षी कांग्रेस ने 'अमानवीय और असंवैधानिक' करार देते हुये इस संबंध में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है.

कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार की तरफ से मंगलवार को मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि बख्शी का तालाब क्षेत्र के जलालपुर गांव में कई गरीब, दलित किसान परिवार अपनी जमीन पर खेती कर जीविका चलाते हैं. मगर कुछ सप्ताह पहले प्रशासन ने वहां खेतों पर जेसीबी वाहन चलवा कर खेतों की हदबंदी तोड़ दी और किसानों को खेती करने से रोक दिया.

किसानों के पास हैं जमीन के दस्तावेज 

उन्होंने पत्र में कहा कि जब किसानों ने इसका विरोध किया तो प्रशासन ने बताया कि यह जमीन तालाब की है और यहां खेती करना अवैध है, जबकि किसानों के पास उस जमीन के दस्तावेज भी मौजूद हैं. वे किसान वहां पिछले कई पीढ़ियों से खेती कर रहे हैं.

कुमार ने कहा कि इसी से सटे हुए क्षेत्र में दबंगों को जमीन के पट्टे भी दिए गए हैं और कार्रवाई के नाम पर गरीब किसानों को परेशान किया जा रहा है. प्रशासन द्वारा किसानों को बिना कोई नोटिस दिए अचानक खेत पर पहुंचकर उन्हें बेदखल किया जाना अमानवीय और असंवैधानिक है और कांग्रेस इसकी घोर निंदा करती है.

कांग्रेस नेता ने पत्र में मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वह इस मामले को गंभीरता से लें ताकि गरीब किसानों की रोजी रोटी पर कोई संकट ना आए.

नहीं दिया गया कोई नोटिस

उन्होंने पत्र के साथ कई किसानों द्वारा हस्ताक्षरित एक खत भी संलग्न किया है जिसमें बताया गया है कि गत एक जुलाई को तहसील प्रशासन के एक दल ने बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचकर उनके खेतों की घेराबंदी शुरू कर दी. इसके लिए उन्हें पहले से कोई सूचना या नोटिस नहीं दी गई थी.

पत्र में किसानों ने आरोप लगाया कि जब वे इस कार्रवाई का कारण पूछने के लिए गए तो उन्हें धमका कर भगा दिया गया और खेतों पर लगी बोरिंग और इंजन इत्यादि को जबरन हटा कर खेतों की मेड़ तोड़ डाली गई.

पत्र में किसानों ने यह भी आरोप लगाया है कि प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करने पर किसानों को फर्जी मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की धमकी भी दी गई है.

ये भी पढ़ें.

गाजियाबाद में पत्रकार पर जानलेवा हमले पर बोलीं प्रियंका- जंगलराज में आमजन खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करेगा?

UP: विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश दुबे पर 20,000 का इनाम घोषित, बिकरू कांड के बाद से है फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'पूरे ट्रस्ट को बदनाम करने का औचित्य नहीं'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'पूरे ट्रस्ट को बदनाम करने का औचित्य नहीं'
Basti News: मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, बस्ती में पसरा मातम
Explained: UP गवर्नर बोलीं- 'लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट...', जबकि 15 साल में 9.2% घटी ग्रोथ, कैसे गलत साबित हुईं राज्यपाल?
UP गवर्नर बोलीं- लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट! जबकि 15 साल में 9.2% घटी दर, कैसे गलत साबित?
Kashi Vishwanath Temple: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा
काशी विश्वनाथ मंदिर: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget