एक्सप्लोरर

UP News: बीजेपी के एजेंडा में पसमांदा मुसलमान को जोड़ना, कांग्रेस बोली- मंत्री करते हैं मारने की बात

UP Politics: कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि हमने कभी ना चुन-चुन के मारने की राजनीति की है. जो लोग कहते हैं कि जाति विशेष को चुन-चुन कर मारो वह आदमी किसी को जोड़ने की बात कैसे कह सकता है.

Pasmanda Muslim News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं को पसमांदा और बोहरा मुसलमानों को पार्टी से जोड़ने के लिए कहा. इसी बीच पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बीजेपी के साथ पसमांदा समाज को जोड़ने को लेकर और 2024 के चुनाव में इसके प्रभाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. जब उनसे पूछा गया कि पसमांदा मुसलमान बीजेपी की तरफ तेजी से चल रहा है, इसको कांग्रेस कैसे रुकेगी.

इस सवाल पर उनका कहना है कि हमें कुछ रोकने की जरूरत नहीं है बीजेपी को अपने सांसदों को अपने विधायकों को रोकने की जरूरत है. उनको भाईचारा पैदा करने की जरूरत है, उनके सांसद उनके मंत्री कहते हैं कि चुन-चुन के मारो इस बात पर सबसे पहले बीजेपी को लगाम लगाने के साथ-साथ ऐसे सांसद ऐसे विधायक ऐसे मंत्री जो यह भाषा इस्तेमाल करते हैं उनको रोके उनके खिलाफ कार्रवाई करें. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि एक तरफ तुम्हारे सांसद चुन-चुन के मारने की बात करते हैं दूसरी तरफ जोड़ने की बात करते हैं यह कैसे संभव है. हम तो नफरत छोड़ने की बात करते और भारत जोड़ने की बात करते हैं. महंगाई और  बेरोजगारी दूर करने की बात करते हैं, हम महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं किसानों के हित की बात करते हैं.

कांग्रेस नेता ने कहा कि हमने कभी ना चुन-चुन के मारने की राजनीति की है न करते हैं. जो लोग यह कहते हैं कि जाति विशेष को चुन-चुन कर मारो वह आदमी किसी को जोड़ने की और उसी जाति को जिसको मारने के बाद की जाती है उसको जोड़ने की बात कैसे कह सकता है. उन्होंने कहा कि पसमांदा किसे कहते हैं ये उन्हें पता ही नही है. पसमांदा उसको कहते हैं चाहे वह किस जाति का हो, चाहे जिस धर्म का हो, चाहे जिस वर्ग का हो चाहे जिस समुदाय का हो जिसकी उपेक्षा हुई हो जिसका हक मारा गया उसे पसमांदा कहते हैं. इससे हिंदू मुसलमान का मतलब नहीं है, इसका शाब्दिक अर्थ है कि जिसकी उपेक्षा हुई हो और जिस का हक मारा गया हो वह पसमांदा है.

मुखौटा लगाकर काम करना बंद करें

पूर्व मंत्री ने कहा साल 2024 में इसका फर्क पड़ेगा कि नहीं यह अपने आप पता चल जाएगा. बीजेपी पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि मुखौटा लगाकर काम करना बंद कर देना चाहिए, नकली चेहरा सामने लाकर असली चेहरा छुपा रहे हैं यह बंद कर देना चाहिए. वहीं नसीमुद्दीन ने दलितों के आजाद समाज पार्टी चंद्रशेखर के साथ जुड़ने के मामले में कहा कि कोई भी वोट किसी की जागीर नहीं है. दलितों का अपना फैसला है मुसलमानों का अपना फैसला है और हिंदुओं का अपना फैसला है. 

चंद्रशेखर पर भी कसा तंज

कांग्रेस नेता ने कहा कि जब भागीदारी की बात आती है, जब उनकी उपेक्षा की बात आती है तो उसका विरोध में करता हूं फिर दलित और पिछड़ा, मुस्लिम कोई भी हो लेकिन जब वोट की बात आती है तब मैं यह नहीं करता हूं. मैं सब की बात करता हूं सबको लेकर चलता हूं, उन्होंने कहा कि पिछले 2 चुनाव में पता चल गया है कि कितने दलित चंद्रशेखर के साथ हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चंद्रशेखर को 2019 लोकसभा चुनाव और 2022 विधानसभा चुनाव में कितने प्रतिशत वोट मिला है. दिल बहलाने के लिए ख्याल अच्छा है दिल बहलाइये और खुश रहिए.

Lok Sabha Elections: मिशन 2024 का शंखनाद आखिर गाजीपुर से ही क्यों करेंगे जेपी नड्डा? भूपेंद्र चौधरी ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो मेरा इंतजार कर लेते', चंपत राय के साथ धोखा हुआ? SIT को दिए बयान से मिले संकेत
'...तो मेरा इंतजार कर लेते', चंपत राय के साथ धोखा हुआ? SIT को दिए बयान से मिले संकेत
लखनऊ में रिश्ते तार-तार, बहू से रेप के आरोप में रेलवे का सीनियर इंजीनियर अरेस्ट, ननदों और पति पर भी आरोप
लखनऊ में रिश्ते तार-तार, बहू से रेप के आरोप में रेलवे का सीनियर इंजीनियर अरेस्ट, ननदों और पति पर भी आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा, सत्य सामने आएगा
राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा
'मित्र आप ऐसा मत किया करिए...', अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर ने दे दी यह क्या सलाह?
'मित्र आप ऐसा मत किया करिए...', अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर ने दे दी यह क्या सलाह?

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget