एक्सप्लोरर

'पहले उसका जवाब दो...' रायबरेली में प्रियंका के सवाल और राहुल के जवाब ने बना दी हेडलाइंस

रायबरेली लोकसभा सीट पर नामांकन बाद पहली बार सभा करने आए राहुल गांधी एक मंच से अपनी बहन प्रियंका गांधी की तारीफ कर रहे थे. इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे सब देखते रह गए

लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार राहुल गांधी ने सोमवार को संसदीय क्षेत्र में कई जनसभाएं कीं. इस दौरान वह लोगों से मुखातिब हुए और जमकर वायदे किये. राहुल ने अपनी जनसभाओं में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार को घेरा और उन पर सवाल किए. इस बीच कुछ ऐसा हुआ जो अगले दिन की सुर्खियां बन गईं और सोशल मीडिया पर उसका वीडियो भी जमकर वायरल हुआ.

दरअसल, एक सभा में अंत में राहुल गांधी ने अपनी बहन और कांग्रेस नेता एवं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की तारीफ की. राहुल ने कहा कि एक ओर जहां वह देश भर में कैंपेनिंग और चुनाव प्रचार कर रहे हैं, दूसरी ओर उनकी बहन, प्रियंका अपना खून पसीना एक कर पार्टी और मेरे लिए रायबरेली में डटी हुई है. इस दौरान राहुल ने प्रियंका को मंच पर अपने पास भी बुलाया.

UP Politics: सीएम योगी की बुलडोजर नीति का बृजभूषण शरण सिंह ने किया विरोध, कहा- 'घर मुश्किल से बनता है..'

तभी मंच के नीचे से कुछ लोगों ने राहुल से एक सवाल पूछा. लोगों ने पूछा कि आखिर राहुल शादी कब कर रहे हैं... राहुल शायद यह सवाल सुन नहीं पाए और तब प्रियंका ने कहा- पहले उसका जवाब दो... राहुल ने पूछा क्या सवाल है भाई? लोगों ने कहा शादी कब करेंगे? इस पर राहुल  ने कहा- जल्दी ही करनी पड़ेगी.

इससे पहलेराहुल गांधी ने कहा कि मेरी दो माताएं हैं. एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी. रायबरेली मेरी इन दोनों माताओं की कर्मभूमि है. इसीलिए, मैं यहां से चुनाव लड़ने आया हूं. कांग्रेस पार्टी देश के युवाओं के लिए क्या करने जा रही है, ये बताने मैं रायबरेली आया हूं.

उन्होंने कहा कि रायबरेली से हमारे परिवार का रिश्ता 100 साल पुराना है. यह चुनाव इतिहास का पहला चुनाव है, जिसमें संविधान की रक्षा की लड़ाई कांग्रेस लड़ रही है. यह लड़ाई गरीबों की रक्षा के लिए है. सरकार बनी तो हर महिला के खाते में प्रतिमाह 8,500 रुपए भेजेंगे.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को बेरोजगार कर दिया है. इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर हर युवा को अप्रेंटिसशिप मिलेगी. 15 अगस्त तक 30 लाख नौकरी देने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी और देश में ठेकेदारी प्रथा बंद होगी.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget