एक्सप्लोरर

UP Politics: सीएम योगी की बुलडोजर नीति का बृजभूषण शरण सिंह ने किया विरोध, कहा- 'घर मुश्किल से बनता है..'

Lok Sabha Elections 2024: यूपी की कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सीएम योगी की बुलडोज़र नीति का खुलकर विरोध किया है जिसके बाद अटकलें लगना शुरू हो गया है.

Brij Bhushan Sharan Singh News: लोकसभा चुनाव के बीच उत्तर प्रदेश की कैसरगंज सीट से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह का एक ऐसा बयान सामने आया है, जिसे लेक कयासों का दौर शुरू हो गया है. बीजेपी सांसद ने सीएम योगी की बुलडोजर नीति का विरोध किया है. अपने बेटे के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बृजभूषण ने कहा कि वो बुलडोज़र नीति के विरोधी हैं. घर बड़ी मुश्किल से बनता है. 

बृजभूषण शरण सिंह ने कैसरगंज में अपने बेटे और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी करण भूषण सिंह के समर्थन मोहम्मदपुर में हुई एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं, इसी दौरान उनके ये तेवर देखने को मिले. बीजेपी सांसद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, "मैंने सार्वजनिक मंच से बोला था बुलडोजर नीति का मैं विरोधी हूं. याद होगा गोरखपुर का एक प्रकरण था, मुझसे पूछा गया था...हमने कहा, बुलडोजर नीति का मैं विरोधी हूं." 

बृजभूषण शरण सिंह बोले- घर मुश्किल से बनता है
उन्होंने कहा, घर बड़ी मुश्किल से मिलता है. मेरे भाईयों बृजभूषण शरण सिंह एक ऐसा व्यक्ति हैं जो आपके दुख और दर्द को समझता है. इसीलिए मैंने कहा था घर बड़ी मुश्किल से बनता है और इसी बात की नाराजगी मैं झेल रहा हूं..लेकिन कोई बात नहीं, मैं विरोध करता रहूंगा.  बीजेपी सांसद ने आगे कहा, सच्चाइयों के गीत गाना बगावत है तो मैं भी एक बागी हूं. मेरा मजहब बगावत है.

सीएम योगी की बुलडोजर नीति की काफी चर्चा की जाती है. विरोधी दल हमेशा इस नीति पर सवाल उठाते हैं और इसे एक शख़्स के अपराध की सज़ा पूरे परिवार को दिए जाने का आरोप लगाते हैं, तो वहीं अब बृजभूषण शरण सिंह ने भी खुलकर इसका विरोध किया है जिसके बाद कयासों को दौर शुरू हो गया है. इससे पहले भी एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके नेता है वहीं सीएम योगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि वो यूपी की मुख्यमंत्री हैं. 

भारतीय जनता पार्टी ने इस बार सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काट दिया हैं. उनकी जगह बेटे करण भूषण सिंह को कैसरगंज से उम्मीदवार बनाया है. जिसके बाद बृजभूषण लगातार अपने बेटे के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. हालांकि वो ख़ुद इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए अड़े थे लेकिन महिला पहलवानों के आरोपों के बाद हाईकमान ने उनका टिकट काट दिया है. वहीं दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में इस मामले में उनके खिलाफ आरोप भी तय हो गए हैं. 

पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के निधन पर जंयत चौधरी बोले- 'एक मजबूत आवाज शांत हो गई'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली के टनल में अचानक घुसा पानी-मलबा, 22 में से अब तक 16 मजदूर रेस्क्यू
Live: चमोली के टनल में अचानक घुसा पानी-मलबा, 22 में से अब तक 16 मजदूर रेस्क्यू
महोबा: बीजेपी की तिरंगा यात्रा में 5 घंटे प्यासे रहे बच्चे! व्यवस्था पर उठे सवाल
महोबा: बीजेपी की तिरंगा यात्रा में 5 घंटे प्यासे रहे बच्चे! व्यवस्था पर उठे सवाल
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget