एक्सप्लोरर

जालौन से कांग्रेस की जिला पंचायत सदस्य ने बीजेपी पर लगाए आरोप, कहा- नामांकन से रोकने की हो रही कोशिश

कांग्रेस की जालौन की जिला पंचायत सदस्य और पूर्व पीसीएस महिला अधिकारी उर्मिला सोनकर ने प्रेसवार्ता कर नामांकन को लेकर सत्ताधारी पार्टी और जिला प्रशासन पर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि बीजेपी के कहने पर जिला प्रशासन उन्हें नामांकन करने से रोक सकते हैं.

जालौनः उत्तर प्रदेश के जालौन की जिला पंचायत सीट से कांग्रेस की विजयी प्रत्याशी उर्मिला सोनकर ने बीजेपी पर नामांकन को लेकर आरोप लगाए हैं. उन्होंने आशंका जताई है कि सत्ताधारी पार्टी के नेता और जिला प्रशासन उन्हें नामांकन करने से रोक सकते हैं. पूर्व पीसीएस अधिकारी उर्मिला सोनकर ने शुक्रवार को अपने आवास पर प्रेस वार्ता की, इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए अपने नामांकन को रोके जाने की आशंका जताई है.

बता दें कि जालौन के पंचायत सीट कैलिया सीट पर सदस्य पद की कांग्रेस की प्रत्याशी उर्मिला सोनकर को भारी बहुमत प्राप्त हुआ था और उन्होंने कैलिया सीट से जीत भी हासिल की थी. वहीं अपने ही नामंकन को लेकर उन्होंने मीडिया से रूबरू होकर बयान जारी कर यह आशंका जताई है कि सत्ताधारी नेताओं के कहने पर जिला प्रशासन पुराने मुकदमे को लेकर कागजी कार्यवाही कर नोटिस देने का काम कर रहा है.

मुकदमे में फंसाने की हो रही कोशिश

उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि शनिवार को वह नामंकन करने जा रही हैं. लेकिन सत्तापक्ष से जुड़े लोग लोकतंत्र की हत्या पर उतर आए हैं. प्रशासन की ओर से मुझे और मेरे पति बृजलाल खाबरी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ कांग्रेस/पूर्व राज्यसभा सांसद) को मुकदमे में फंसाने की योजना बनाई जा रही हैं और प्रशासन की तरफ से घर पर नोटिस भी भेजा गया है. 

उनका कहना है कि खुद पीसीएस के पद पर रहकर मैंने सरकारी पद पर समस्त जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है, लेकिन सत्ताधारी नेता और जिला प्रशासन मेरे नामांकन में बाधा डालने का प्रयास कर रहा है.

इसे भी पढ़ेंः
विपक्षी नेताओं के साथ मुलाकात पर शरद पवार का पहला बयान, कहा- कांग्रेस को साथ लेकर ही बन सकता है कोई मोर्चा

तमिलनाडु में 5 जुलाई तक बढ़ा कोरोना का लॉकडाउन, शर्तों के साथ शॉपिग मॉल और धार्मिक स्थल खोलने की इजाजत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget