एक्सप्लोरर

तमिलनाडु में 5 जुलाई तक बढ़ा कोरोना का लॉकडाउन, शर्तों के साथ शॉपिग मॉल और धार्मिक स्थल खोलने की इजाजत

राज्य सरकार ने अपने एक बयान में कहा कि मंदिर, मस्जिद और चर्च खोले जा सकेंगे लेकिन किसी त्यौहार की इजाजत नहीं होगी. इसके साथ ही पचास फीसदी की क्षमता के साथ शॉपिंग मॉल्स और कॉमप्लेक्स खोले जा सकेंगे.

चेन्नई: तमिलनाडु की सरकार ने राज्य में कोरोना संक्रमण को लेकर लागू लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाकर 5 जुलाई तक कर दिया है. हालांकि, इस फैसले के साथ ही कुछ रियायतें देने की भी घोषणा राज्य की स्टालिन सरकार ने की है. सरकार ने राज्य के चार जिलों चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टु और तिरुवल्लुवर में प्राइवेट कंपनियां 100 फीसदी कर्मचारियों के साथ काम कर सकेंगी. वहीं शॉपिंग कॉमप्लेक्स और मॉल्स पचास फीसदी की क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे.

धार्मिक स्थलों को खोलने की इजाजत

इसके साथ ही धार्मिक स्थानों को भी खोलने की इजाजत दे दी गई है. हालांकि, किसी भी तरह के त्यौहारों की इजाजत नहीं है. राज्य सरकार ने अपने एक बयान में कहा, “चर्च, मंदिर और मस्जिद खोले जा सकते हैं लेकिन किसी त्यौहार की अनुमति नहीं है.”

तमिलनाडु में कोरोना की स्थित

तमिलनाडु में गुरुवार को कोविड-19 के 6,162 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24.49 लाख हो गयी जबकि 155 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 31,901 पहुंच गयी. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी.

बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 9,046 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके साथ राज्य में अब तक इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 23,67,831 हो गयी. तमिलनाडु में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 49,845 हो गयी है.

राजधानी चेन्नई में इस दौरान 372 नये मामले सामने आए. इस बीच, राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एम सुब्रहमण्यम ने कहा कि एक 32 वर्षीय नर्स में कोरोना वायरस के बेहद संक्रामक माने जाने वाले नये डेल्टा प्लस स्वरूप की पुष्टि हुई है. तमिलनाडु में कोरोना के नये स्वरूप का यह पहला मामला है. हालांकि नर्स संक्रमण से पूरी तरह से ठीक हो चुकी है.

विपक्षी नेताओं के साथ मुलाकात पर शरद पवार का पहला बयान, कहा- कांग्रेस को साथ लेकर ही बन सकता है कोई मोर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget