एक्सप्लोरर

विपक्षी नेताओं के साथ मुलाकात पर शरद पवार का पहला बयान, कहा- कांग्रेस को साथ लेकर ही बन सकता है कोई मोर्चा

एनसीपी प्रमुख शरद पवार से वैकल्पिक मोर्चा का नेतृत्व के सवाल पर भी टिप्पणी की. साथ ही उन्होंने कहा कि कोई वैकल्पिक फोर्स खड़ा करना है तो कांग्रेस को साथ लेकर ही किया जाएगा.

नई दिल्ली: एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर पिछले दिनों विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक हुई थी. इस बैठक के पहले बाद पवार की चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की तीन दफे मुलाकात हुई. इन बैठकों ने विपक्षी दलों के बीजेपी के खिलाफ तीसरा मोर्चा बनाने के लिए एक साथ आने की अटकलों को हवा दे दी. हालांकि विपक्षी दलों की बैठकों से कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं की गैरमौजूदगी ने कई तरह के सवाल उठे.

इसके बाद पवार के घर बैठक में शामिल रहे नेताओं ने कहा कि वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने पवार के घर बैठक बुलाई थी और इस दौरान मौजूदा राजनीतिक हलचल पर चर्चा की गई. हालांकि  BJP के खिलाफ मोर्चा बनाने के लिए यह बैठक नहीं थी.

शरद पवार का बयान

अब इन बैठकों पर शरद पवार ने बयान दिया है. एनसीपी अध्यक्ष पवार ने कहा कि राष्ट्र मंच की बैठक में गठबंधन पर कोई चर्चा नहीं हुई थी लेकिन अगर कोई वैकल्पिक फोर्स खड़ा करना है तो कांग्रेस को साथ लेकर ही किया जाएगा. हमने यही बात बैठक में कही थी.

जब पवार से पूछा गया कि क्या वह एक नए वैकल्पिक गठबंधन का चेहरा होंगे? तो उन्होंने कहा कि बैठक में हमने चर्चा नहीं की है, लेकिन मुझे लगता है कि सामूहिक नेतृत्व की भूमिका निभाते हुए हमें आगे बढ़ना होगा. मैंने यह वर्षों तक किया लेकिन अभी मैं सभी को एक साथ रखने, उनका मार्गदर्शन करने और उन्हें मजबूत करने के लिए काम करूंगा.

महाराष्ट्र में अकेले चुनाव लड़ने संबंधी कांग्रेस के बयान पर पवार ने कहा कि हर राजनीतिक दल को अपना विस्तार करने का अधिकार है. हम अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं की ऊर्जा बढ़ाने के लिए ऐसे बयान भी देते हैं. इसी तरह, अगर कांग्रेस ऐसा कुछ कहती है तो हम इसका स्वागत करते हैं क्योंकि यह उनका अधिकार है. बता दें कि महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन की सरकार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
CJP के प्रोटेस्ट में हिंदू विरोधी नारे लगाने का लगा आरोप, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में हिंदू विरोधी नारे लगाने का लगा आरोप, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget