एक्सप्लोरर

'लानत है ऐसे लोगों पर और इनके...', पहलगाम हमले में मारे गए विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी को ट्रोल करने पर भड़की कांग्रेस

Lieutenant Vinay Narwal Wife: पहलगाम हमले में मारे गए नौसेना के अधिकारी विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल को सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई और कार्रवाई की मांग की है.

Lieutenant Vinay Narwal Wife Himanshi: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गिए नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी एक बयान की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं. इस पर कांग्रेस पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है. कांग्रेस ने ट्रोल करने वाले लोगों पर निशाना साधते हुए उनपर लगाम कसने की मांग की है. कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से सोशल मीडिया पर हिमांशी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर कार्रवाई की मांग की.

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत और पार्टी नेचा सचिन चौधरी ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर ट्रोलर्स पर कार्रवाई की मांग की. कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने लिखा, "पहलगाम के आतंकी हमले में शहीद हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल के खिलाफ जहर उगलने लोग नीच, नराधम और निर्लज्ज हैं. ये नफरती चिंटू नीचता की सारे हदें पर पार कर चुके हैं. लानत है ऐसे लोगों पर और इनके आकाओ पर."

नफरती शहीद परिवार की गरिमा छीनना चाहते हैं- सचिन चौधरी

वहीं कांग्रेस नेता सचिन चौधरी ने भी हिमांशी नरवाल को ट्रोल किए जाने पर पोस्ट कर लिखा, "पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी को अब नफरती तत्त्वों द्वारा शांति/मानवता की बात करने मात्र से निशाना बनाया जा रहा है. आतंकियों ने उनका सुहाग छीन लिया और ये नफरती शहीद परिवार की गरिमा छीनना चाहते हैं. अश्विनी वैष्णव जी कृपया एक्शन लें."

हिमांशी नरवाल ने क्या कहा था?

बता दें कि आतंकी हमले में मारे गए नौसेना के अधिकारी विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल ने मीडिया से बात करते हुए सभी मुस्लिमों और कश्मीरियों से नफरत नहीं करने की सलाह दी थी. उन्होंने शांति और न्याय की मांग की थी. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया, जबकि कुछ यूजर्स उनके पक्ष में भी दिखाई दिए.

इस मामले का राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी संज्ञान लिया और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. महिला आयोग की ओर से कहा गया कि किसी महिला की वैचारिक अभिव्यक्ति या निजी जीवन को आधार बनाकर, उसे ट्रोल करना किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है.

यूपी में अखिलेश यादव को CM बनाने के लिए सामने आया ये समाज, मिशन-27 से पहले पहना दिया 'ताज'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी के दौरे से अंबेडकरनगर को नई रफ्तार, 194 परियोजनाओं की शुरुआत
CM योगी के दौरे से अंबेडकरनगर को नई रफ्तार, 194 परियोजनाओं की शुरुआत
मोहन भागवत के आरक्षण वाले बयान पर अखिलेश का जिक्र कर चंद्रशेखर बोले- क्या वो सक्षम नहीं थे?
मोहन भागवत के आरक्षण वाले बयान पर अखिलेश का जिक्र कर चंद्रशेखर बोले- क्या वो सक्षम नहीं थे?
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
UP Election: यूपी की इस सीट पर 315 वोट से जीती थी BJP, SIR बदलेगा 2027 में गेम? सपा की राह भी नहीं आसान
यूपी की इस सीट पर 315 वोट से जीती थी BJP, SIR बदलेगा 2027 में गेम? सपा की राह भी नहीं आसान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget