एक्सप्लोरर

यूपी में अखिलेश यादव को CM बनाने के लिए सामने आया ये समाज, मिशन-27 से पहले पहना दिया 'ताज'

Lucknow News: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav) ने मौजूदा सरकार पर महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महिला असुरक्षा और किसानों की अनदेखी जैसे मुद्दों को लेकर भी निशाना साधा.

UP News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव की सरगर्मी अभी से तेज हो गई है. इसी कड़ी में शनिवार को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी मुख्यालय में चौहान समाज के सैकड़ों लोगों ने एक सुर में अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया. यह प्रतिनिधि सम्मेलन सपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र चौहान की अगुवाई में डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में आयोजित किया गया.

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चौहान समाज को संबोधित करते हुए कहा कि “आपका जोश, लगाव और ऊर्जा देखकर पूरा विश्वास है कि 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी.” उन्होंने आगे कहा कि “हमारी पीड़ा एक जैसी है, और हमारा लक्ष्य भी एक है.”

अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 का चुनाव सिर्फ सरकार बदलने का नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करने का चुनाव है. उन्होंने बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि “बीजेपी षड्यंत्र की राजनीति करती है, लेकिन अब पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज की ताकत से बीजेपी को सत्ता से बाहर किया जाएगा.”

पूर्व मुख्यमंत्री ने मौजूदा सरकार पर महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महिला असुरक्षा और किसानों की अनदेखी जैसे मुद्दों को लेकर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि “अस्पतालों में इलाज नहीं मिल रहा, युवा बेरोजगार घूम रहे हैं और महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं. वन नेशन, वन इलेक्शन की बात करने वाली बीजेपी खुद उत्तर प्रदेश में सभी चुनाव एक साथ क्यों नहीं कराती?”

महेंद्र चौहान ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में चौहान समाज के लोगों पर अत्याचार और उपेक्षा हो रही है. उन्होंने कहा कि “हमें अपमानित किया गया, हमारे समाज के लोगों की हत्याएं हुईं और न्याय नहीं मिला. समाजवादी पार्टी ही हमें सम्मान दे सकती है.” सम्मेलन में चौहान समाज के नेताओं ने एक सुर में अखिलेश यादव के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए नारा दिया, “अखिलेश यादव के सम्मान में, चौहान समाज मैदान में.”

गौरतलब है कि चौहान समाज अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) में शामिल है और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इनकी अच्छी जनसंख्या है. ऐसे में समाजवादी पार्टी की यह कवायद आगामी विधानसभा चुनाव में ओबीसी वोटबैंक को संगठित करने की रणनीति मानी जा रही है. इस सम्मेलन में प्रदेश और विभिन्न जिलों से आए कई चौहान समाज के प्रमुख नेता मौजूद रहे. सभी ने एकजुट होकर 2027 में समाजवादी पार्टी को जिताने का संकल्प लिया.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget