एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने ऊर्जा मंत्री से पूछा सवाल...2017 में दुबई क्यों गए थे और किससे मिले थे?

कांग्रेस ने बिजली विभाग में हुये पीएफ घोटाले को लेकर ऊर्जा मंत्री पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मंत्री ये बताए कि 2017 में वे दुबई क्यों गये थे

लखनऊ, एजेंसी। उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग में हुये फंड घोटाले को लेकर कांग्रेस ने राज्य के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा पर निशाना साधा है। कांग्रेस का कहना है कि पीएफ की राशि डीएचएफएल में निवेश करने का मुद्दा केवल भ्रष्टाचार ही नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा से भी जुड़ा है। ऊर्जा मंत्री को बताना चाहिए कि वह सितंबर-अक्टूबर 2017 में दुबई क्यों गए थे और किससे मिले थे?

हालांकि ऊर्जा मंत्री  ने कहा कि कांग्रेस निराधार बात कर रही है। यूपी कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, 'इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा सितंबर अक्टूबर 2017 में दुबई क्यों गये थे और वहां उनकी किन किन लोगों से मुलाकात हुई थी? इस ट्वीट को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू ने री-ट्वीट किया । लल्लू ने आज खुद एक ट्वीट करते हुये कहा, 'बिजली कर्मचारियों के पीएफ की राशि डीएचएफएल में निवेश करने का मुद्दा केवल भ्रष्टाचार ही नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा से भी जुड़ा है। ऊर्जा मंत्री बताएं कि वह दुबई क्यों गए थे? किससे मिले थे?' गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों की पीएफ के करीब 2,600 करोड़ रुपये का कथित तौर पर अनियमित तरीके से निजी संस्था डीएचएफएल में निवेश किए जाने का खुलासा हुआ है। सरकार ने मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की है। केंद्रीय एजेंसी के जांच अपने हाथ में लेने तक आर्थिक अपराध शाखा इसकी तफ्तीश कर रही है। इसके बाद से ऊर्जा मंत्री विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं । दो दिन पहले कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने ट्वीट कर इस घोटाले को लेकर मंत्री को हटाने की मांग की थी । उन्होंने कहा था कि यूपी पावर कार्पोरेशन में इतने बड़े घोटाले के बाद क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऊर्जा मंत्री को उनके पद से हटायेंगे । प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीमान लल्लू मीडिया में प्रसिद्धि के लिए बचकाने और मनगढ़ंत आरोपों पर उतर आए हैं।’’ उन्होंने कहा कि वह आज तक किसी विदेश दौरे पर गए ही नहीं हैं। किस आधार पर लल्लू ऐसा निराधार आरोप लगा रहे हैं। उन्हें लगता है कि अपने झूठ के दम पर वह चर्चा में आ जाएंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget