एक्सप्लोरर

यूपी: पंचायत चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम के बयान पर सियासत तेज, विपक्ष ने किया हमला

कांग्रेस और सपा ने पंचायत चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम की ओर से दिये बयान पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने कहा कि इस बार चुनाव मे सरकार ने डाके डाले, सदस्यों का अपहरण कराया. 

लखनऊ. पंचायत चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की तरफ से दिए एक बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है. विपक्षी दलों ने इसको लेकर सरकार पर हमला बोला है. दरअसल, प्रयागराज में जिला पंचायत अध्यक्षों व सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि वो पूरा जोर लगाएंगे की अगले चुनाव में जनता ही जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुने. डिप्टी सीएम के इस बयान के बाद सियासी हलचल और विपक्ष की बयानबाजी शुरू हो गयी है.

विपक्ष का हमला
कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि डिप्टी सीएम को पंचायती राज एक्ट के अध्ययन करना चाहिए. उसकी बहुत सी धाराएं लागू नहीं होती. उनको लागू करें तो बेहतर होगा. दीपक सिंह ने आरोप लगाया कि इस बार चुनाव मे सरकार ने डाके डाले, सदस्यों का अपहरण कराया. 

सपा का भी निशाना
वहीं समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा कि बीजेपी सरकार को पता था कि अगर इस बार जनता से चुनाव कराया तो हार जाएंगे. इसीलिए 5 साल बाद की बात कर रहे हैं.

वहीं, डिप्टी सीएम के बयान को राजनीतिक विश्लेषक अलग तरह से देख रहे हैं. उनका मानना है कि ये काम आसान नही, बड़ी चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन ऐसा होता है तो बेहतर होगा. राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अगर बीजेपी सरकार की ऐसी मंशा है तो अभी से काम शुरू करना चाहिए जिससे अगले चुनाव तक सभी बाधाएं दूर कर इसे लागू किया जा सके.

ये भी पढ़ें:

Kanwar Yatra 2021 Cancelled: उत्तराखंड में इस साल नहीं होगी कांवड़ यात्रा, धामी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

UP Board Result 2021 Date: जुलाई के आखिरी हफ्ते में आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, सभी 56 लाख स्टूडेंट्स होंगे प्रमोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी के दौरे से अंबेडकरनगर को नई रफ्तार, 194 परियोजनाओं की शुरुआत
CM योगी के दौरे से अंबेडकरनगर को नई रफ्तार, 194 परियोजनाओं की शुरुआत
मोहन भागवत के आरक्षण वाले बयान पर अखिलेश का जिक्र कर चंद्रशेखर बोले- क्या वो सक्षम नहीं थे?
मोहन भागवत के आरक्षण वाले बयान पर अखिलेश का जिक्र कर चंद्रशेखर बोले- क्या वो सक्षम नहीं थे?
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
UP Election: यूपी की इस सीट पर 315 वोट से जीती थी BJP, SIR बदलेगा 2027 में गेम? सपा की राह भी नहीं आसान
यूपी की इस सीट पर 315 वोट से जीती थी BJP, SIR बदलेगा 2027 में गेम? सपा की राह भी नहीं आसान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
Embed widget