एक्सप्लोरर

क्यों Kapil Sharma ने खत्म किया था Ginny Chatrath के साथ रिश्ता और कैसे गिन्नी ने बचाया अपना रिश्ता

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अक्सर अपने शो द कपिल शर्मा शो के जरिए पूरे देश को हसना सिखाते हैं, लेकिन फिल्मी सितारों से सवाल करने वाले कपिल अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं करते

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अक्सर अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' के जरिए पूरे देश को मुस्कुराना सिखाते हैं, लेकिन फिल्मी सितारों से सवाल करने वाले कपिल अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं करते। ये तो हम सभी जानते हैं कि कपिल शर्मा ने गिन्नी चतरथ से शादी की और आज वो एक बेटी के पिता हैं, इसके बाद भी उनके फैंस को दोनों की प्रेम कहानी के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं हैं।

kapil

इस बारे में कम ही लोगों को पता है कि कपिल शर्मा और एक दूसरे को पिछले 15 सालों से जानते हैं। दरअसल, दोनों की पहली मुलाकात साल 2005 में आईपीजे कॉलेज में ऑडिशन के वक्त हुई थी, तब गिन्नी भी वहां ऑडिशन के लिए आईं थीं। ये वो वक्त था जब कपिल अपनी    पॉकेट मनी के लिए छोटे-मोटे प्ले डायरेक्ट करते थे। दोनों ने साथ में काम करना शुरू कर दिया तो दोस्ती हो गई, कपिल ने बताया था कि गिन्नी, कपिल के लिए खाना लेकर आती थीं।

kapil

खबरों की माने तो कपिल शर्मा ने एक बार बताया था कि- उन्हें एक दोस्त के जरिए पता चला था कि गिन्नी मुझे पसंद करती है, लेकिन मुझे इस बात पर यकीन नहीं हो रहा था तो एक दिन मैंने गिन्नी से खुद ही पूछ लिया,  क्या तुम मुझे लाइक करती हो, गिन्नी ने जवाब दिया हां। फिर दोनों की दोस्ती का सिलसिला शुरू हुआ, लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब कपिल ने गिन्नी के साथ अपना रिश्ता खत्म करना चाहा था। कपिल शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो अपने करियर के लिए मुंबई पहुंचे और यहां आकर कई ऑडिशन दिए लेकिन उन्हें सिर्फ रिजेक्शन ही मिली, कई बार रिजेक्ट होने के बाद उन्होंने एक दिन गिन्नी को कॉल करके कहा कि वो अब कभी भी उन्हें कॉन्टैक्ट ना करें।

kapil

कपिल ने बताया कि उस वक्त मुझे हमारी दोस्ती का कोई भविष्य ही नजर नहीं आ रहा था तो मैंने दोस्ती तोड़ दी। गिन्नी आर्थिक तौर पर मुझसे अच्छे घर से थीं। फिर मैं जब सिलेक्ट हुआ तो गिन्नी ने मुझे फोन करके इसके लिए बधाई दी थी। कपिल ने कहा जब मेरा काम ठीक-ठाक चलने लगा और मैं अच्छा कमाने लगा तो मेरी मां गिन्नी के घर रिश्ता लेकर चली गई, लेकिन गिन्नी के पापा ने बहुत ही प्यार से हमारे रिश्ते के लिए इंकार कर दिया, जिसके बाद मैं अपने काम में बिजी हो गया तो वहीं गिन्नी शादी के बाकी रिश्तों से दूर रहने के लिए आगे की पढ़ाई करने लगी। जब मेरी लाइफ मे सब कुछ ठीक हो गया तो मुझे लगा कि अब वक्त है शादी करने का। मेरे काम के वक्त गिन्नी ने कभी भी मुझे डिस्टर्ब नहीं किया। मैंने इतना धैर्य कभी किसी में नहीं देखा था, जितना गिन्नी में था।

हम दोनों ने ही एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया था, सब कुछ तय होने के बाद भी मेरे बिजी शेड्यूल की वजह से हम शादी की तारीफ फिक्स नहीं कर पा रहे थे, लेकिन सब कुछ सही वक्त पर हो गया। मुझे लगता है कि मेरी जिंदगी में शादी वो सबसे अच्छी चीज़ थी जो मेरे साथ हुई।'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान के वकील का चौंकाने वाला दावा- हमें नहीं पता उन्हें कौन साथ ले गया
आजम खान के वकील का चौंकाने वाला दावा- हमें नहीं पता उन्हें कौन साथ ले गया
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला बोले, 'अगर हम इतने ही बुरे हैं तो हमें जीने का हक नहीं'
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला बोले, 'अगर हम इतने ही बुरे हैं तो हमें जीने का हक नहीं'
Azam Khan Arrest Live Updates: ED की हिरासत में आजम खान, अखिलेश यादव ने बीजेपी को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
ED की हिरासत में आजम, अखिलेश ने BJP को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
आजम खान के 'मुसलमान होने की सजा' वाले बयान पर बोले अखिलेश यादव- सच कहा
आजम खान के 'मुसलमान होने की सजा' वाले बयान पर बोले अखिलेश यादव- सच कहा

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Azam Khan Arrest Live Updates: ED की हिरासत में आजम खान, अखिलेश यादव ने बीजेपी को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
ED की हिरासत में आजम, अखिलेश ने BJP को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'गरीबी, नक्सल और विकास...', PM मोदी बोले- सरदार पटेल के बिना देश की कल्पना नामुमकिन
'गरीबी, नक्सल और विकास...', PM मोदी बोले- सरदार पटेल के बिना देश की कल्पना नामुमकिन
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget