एक्सप्लोरर

Ghaziabad Road Accident: गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर कार और स्कूल बस की टक्कर, छः लोगों की दर्दनाक मौत

गाजियाबाद दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह एक स्कूल बस और कार की टक्कर में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई.

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश स्थित गाजियाबाद में नेशनल हाइवे पर बस और कार के बीच हुई टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई. बताया गया कि स्कूल बस में कोई स्टूडेंट नहीं था. वह गलत दिशा से आ रही थी. इस मामले पर ट्रैफिक अधिकारी ने भी प्रतिक्रिया दी है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई.

गाजियाबाद में  ट्रैफिक ADCP आर.के. कुशवाहा  सुबह करीब 6 बजे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर एक स्कूल बस और एक कार के बीच एक्सीडेंट हुआ है. हादसे में 6 लोगों की मौके पर मृत्यु  हो गई है, 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. बस गलत लेन में आ रही थी. गलती बस चालक की है. बस ड्राइवर को पकड़ लिया गया है.

इस घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ के दफ्तर की ओर से ट्वीट किया गया. सीएम योगी के दफ्तर के ट्विटर अकाउंट से लिखा गया- मुख्यमंत्री ने जनपद गाजियाबाद में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख जताते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं.

लिखा गया कि सीएम ने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने हेतु निर्देशित किया है.

UP News: हाईकोर्ट ने लगाई मुख्य सचिव सुधीर गर्ग को कड़ी फटकार, आदेश अनुपालन के लिए दिया 1 हफ्ते का समय

प्रतापगढ़ में भी हुआ था हादसा
इससे पहले सोमवार को यूपी के ही प्रतापगढ़ जिले के लीलापुर में सोमवार दोपहर एक टैंकर की टक्कर से टेंपो सवार आठ लोगों की मौत हो गई और सात गंभीर रूप से घायल हो गए थे. पुलिस ने यह जानकारी दी.

घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, यह घटना लीलापुर के मोहनगंज बाजार में हुई.

टेंपो प्रतापगढ़ की ओर से जा रहा था और टैंकर मोहनगंज की ओर से आ रहा था. तेज रफ्तार टैंकर ने टेंपो में टक्कर मार दी, जिससे आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. टैंकर में ज्वलनशील पदार्थ लीक होने लगा, जिसके बाद सड़क पर यातायात रोक दिया गया था.

सीएमओ ने जारी किया था मुआवजा
सीएम योगी ने प्रतापगढ़ की घटना पर दुःख जताया था. सीएम ने प्रतापगढ़ में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है. मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

मुख्यमंत्री  ने मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख एवं गंभीर घायलों को ₹50 हजार की राहत राशि देने के निर्देश दिए हैं.

मुख्यमंत्री ने संबंधित जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित इलाज कराए जाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं, लेकिन...', यूथ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सलाह
'गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं, लेकिन...', यूथ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सलाह
अखिलेश यादव ने ओवैसी को बताया रावण? रामपुर में बोले- वो भी वेशभूषा बदलकर...
अखिलेश यादव ने ओवैसी को बताया रावण? रामपुर में बोले- वो भी वेशभूषा बदलकर...
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...
आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget