एक्सप्लोरर

यूपी के कई इलाकों में बढ़ी ठंड, दो दिन बाद मिल सकती है गलन से राहत

यूपी में पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में ठंड बढ़ी है। कहा जा रहा है कि ठंड से दो दिन बाद राहत मिल सकती है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। प्रदेश के कई इलाकों में ठंड का असर देखने को मिल रहा है। पछुआ पवन के साथ हवा में गलन महसूस की जा रही है। हवा मे गलन के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में कुछ देर के लिए खिली धूप निकली, लेकिन इसके बाद फिर बादल छा गए साथ ही तेज हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी।

आंचलिक मौसम केन्द्र के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि आसमान में बादल नहीं बल्कि घना कोहरा छाया है, इसीलिये धूप नहीं निकल रही है। अभी दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि दो दिन बाद खिली धूप निकलने से राहत मिलेगी, मगर उसके बाद ठंड और बढ़ जाएगी।

पिछले 24 घंटों में आई तापमान में गिरावट मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक मण्डलों में तापमान में खासी गिरावट आयी। इस अवधि में बरेली, मेरठ, झांसी और आगरा मण्डलों में दिन के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गयी। रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान आगरा, गोरखपुर, फैजाबाद, इलाहाबाद, कानपुर, लखनऊ, बरेली, झांसी तथा मेरठ मण्डलों में भी दिन का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने का अनुमान है। इस अवधि में मौसम आमतौर पर सूखा रहने की सम्भावना है।

नोएडा में दो लोगों की मौत नोएडा में दो लोगों के शव मिले हैं और आशंका जताई जा रही है कि ठंड के कारण इनकी मौत हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना सेक्टर 49 के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने मंगलवार को बताया कि सेक्टर 48 के पास बीती रात को हातिम अहिरवार नाम के व्यक्ति का शव मिला। उन्होंने बताया कि शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। थाना प्रभारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ठंड लगने की वजह से व्यक्ति की मौत हो गई है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंद्रशेखर आजाद ने प्रतिभा चक को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, महिला वोटरों पर नजर
चंद्रशेखर आजाद ने प्रतिभा चक को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, महिला वोटरों पर नजर
योगी सरकार का सराहनीय कार्य , यूपी में 1549 परियोजनाओं से कम हुआ बाढ़ का खतरा
योगी सरकार का सराहनीय कार्य , यूपी में 1549 परियोजनाओं से कम हुआ बाढ़ का खतरा
फतेहपुर में खौफनाक वारदात, शराब पीने से रोका तो बेटे ने मां को ईंट से मार डाला
फतेहपुर में खौफनाक वारदात, शराब पीने से रोका तो बेटे ने मां को ईंट से मार डाला
युवाओं में हार्ट अटैक और लाइफस्टाइल बीमारियों का बढ़ता खतरा, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक की खास सलाह
युवाओं में हार्ट अटैक और लाइफस्टाइल बीमारियों का बढ़ता खतरा, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक की खास सलाह

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget