एक्सप्लोरर

Cold Storage Collapse: संभल में कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने से दर्दनाक हादसा, कई लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Cold Storage Collapse in UP: इस हादसे को लेकर चंदौसी के एसडीएम रामकेश धामा ने बताया कि माई गांव में इस्लाम नगर रोड स्थित एआर कोल्ड स्टोरेज की छत ढह गई है और मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है.

Sambhal Cold Storage Collapse: उत्तर प्रदेश के संभल के चंदौसी में आज गुरुवार (16 मार्च) को एक कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ. इस हादसे में कई लोग मलबे में दब गए, हादसे के बाद प्रशासन की तरफ से राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है. इस हादसे को लेकर चंदौसी के एसडीएम रामकेश धामा ने बताया कि माई गांव में इस्लाम नगर रोड स्थित एआर कोल्ड स्टोरेज की छत ढह गई है और मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है. उन्होंने कहा कि प्रशासन बचाव कार्य में लगा हुआ है.

इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से तुरंत राहत और बचाव कार्य करने को कहा है. वहीं यूपी सीएम कार्यालय की तरफ से इस हादसे पर ट्वीट करते हुए लिखा- ''संभल के चंदौसी जिले में कोल्ड स्टोरेज में हुए हादसे को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन के अधिकारियों, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर पहुंचकर तत्काल राहत और बचाव कार्य करने का निर्देश दिया.''  

डीएम संभल मनीष बंसल ने इस दर्दनाक हादसे को लेकर कहा कि संभल कोल्ड स्टोरेज हादसे को लेकर राहत और बचाव का कार्य जारी है और अब तक 6 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है. अभी भी 10 से 12 किसान और मजदूर दबे हो सकते हैं और ये आंकड़ा और भी बढ़ सकता है. करीब एक दर्जन जेसीबी, हाइड्रा, एनडीआरएफ की टीम राहत बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. 

अमोनिया गैस लीक होने से हुआ धमाका 

कोल्ड स्टोरेज के मलबे से निकले घायल पीड़ित ने बताया कि वह काम कर रहा था, अमोनिया गैस लीक होने से कोल्ड स्टोरेज में धमाका हुआ और कोल्ड स्टोर की बिल्डिंग गिर गई. लगभग 30 लोग अंदर फंसे हो सकते हैं. वहीं हादसे के बाद हंगामा कर रही भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा और बंदायूं, संभल जिले सहित आसपास के कई जिलों के अधिकारी व पुलिस, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस मौके पर पहुंचे. रेस्क्यू ऑपरेशन कर जिंदा निकाले गए लोगों ने बताया कि कोल्ड स्टोर के अंदर अमोनिया गैस भी है.

UP Politics: 'सपा के टिकट भी BJP करती है फाइनल', डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने क्यों कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब
UP: सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget