एक्सप्लोरर

UP Politics: 'सपा के टिकट भी BJP करती है फाइनल', डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने क्यों कही ये बात

Saharanpur News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज सहारनपुर पहुंचे और राधा स्वामी सत्संग भवन में चल रहे कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान बीजेपी नेता ने जनमंच में कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

UP News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समजावादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक बयान पर पलटवार किया है. यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कुछ दिन में यह लोग कहेंगे कि सपा के टिकट भी बीजेपी ही फाइनल करती है. बीजेपी नेता केशव प्रसाद मौर्य ने यह बयान अखिलेश यादव के बहुजन समाज पार्टी का टिकट बीजेपी फाइनल करती है वाले बयान पर दिया है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने यह बयान सहारनपुर में दिया है.

 नगर निकाय चुनाव को लेकर भी डिप्टी सीएम ने दी प्रतिक्रिया

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज गुरुवार (16 मार्च) को सहारनपुर पहुंचे और राधा स्वामी सत्संग भवन में चल रहे कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान बीजेपी नेता ने जनमंच में कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अमृत सरोवर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि वह आज सहारनपुर में एक दिवसीय दौरे पर आए हैं, जहां पर वह राधा स्वामी सत्संग भवन के कार्यक्रम में शामिल हुए हैं. इसके साथ ही बीजेपी नेता संगठन के कुछ परिवारों में दुखद घटनाएं हुई हैं वहां पर शामिल होंगे. इस दौरान नगर निकाय चुनाव को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जैसे ही सर्वोच्च न्यायालय का आदेश आएगा चुनाव कराए जाएंगे और हम उसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

बाबा साहेब के रास्ते से भटक गई है बीएसपी

बता दें कि हाल ही में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीएसपी और बीजेपी के एक साथ सांठगांठ होने की बात कही थी. इसके साथ ही पूर्व सीएम अखिलेश ने दावा किया था कि वह बीएसपी बीजेपी के बी-टीम के रूप में काम करती है. इस दौरान अखिलेश ने कहा था कि बीएसपी बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर और उसके संस्थापक कांशीराम के रास्ते से भटक गई है. वहीं अखिलेश ने कहा था कि पिछले विधानसभा चुनावों में बीजेपी कार्यालय ने बीएसपी के उम्मीदवारों को अंतिम रूप दिया.

Watch: बुजुर्ग फरियादी को LDA के अफसर ने जड़ा थप्पड़, जनता अदालत के दौरान हुए बेलगाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget