एक्सप्लोरर

Varanasi News: डेंगू केस आते ही बढ़ गया नारियल पानी का दाम, मरीजों के लिए ज्यादा पैसे चुकाकर भी खरीदने को मजबूर परिजन

Coconut Water Price Hike: वाराणसी में डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही नारियल पानी की डिमांड भी तेजी से बढ़ गई है. इस बीच वाराणसी में नारियल पानी के दाम 15-20 रुपए बढ़ चुके हैं.

UP News: देश में जमाखोरी की वजह से आम लोगों को सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. खासतौर पर आपदा और मुश्किल वक्त में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई रुकने से समस्याएं और बढ़ जाती हैं. कुछ ऐसी ही स्थिति इस समय वाराणसी में देखने को मिल रही है. जनपद में डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या बड़ी तेजी से बढ़ रही है. वहीं इस समय उपचार और प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए मरीज़ों को नारियल पानी पिलाने की सलाह दी जाती है. फिलहाल अब वाराणसी में नारियल पानी (डॉब) के दाम 15 से 20 रुपए बढ़ चुके हैं, जो मरीजों के परिजन पर महंगाई की एक और मार है.

वाराणसी में नारियल पानी के विक्रेता विजय सोनकर ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान बताया कि वाराणसी के पहड़िया स्थित मंडी पर दूसरे राज्यों से आने वाले नारियल पानी (डॉब) की शॉर्टेज देखी जा रही है. नारियल पानी को लेकर मंडी में जितनी मांग की जाती है उतनी आपूर्ति नहीं हो पाती. 1 डॉब की खरीदारी मंडी में 62 से 65 रुपए हो चुकी है. इस वजह से बाजारों में नारियल पानी के दाम 15-20 रुपए बढ़ चुके हैं. 

80 रुपये में मिल रहा 60 रुपया वाला नारियल पानी

दुकान पर मौजूद विक्रेता संतोष सिंह ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान बताया कि परिवार के सदस्य डेंगू से पीड़ित हैं. चिकित्सकों ने नारियल पानी देने की सलाह दी है, लेकिन अब बाजारों में इसके बढ़ते दाम एक नई चुनौती है. कुछ दिन  पहले 55 से 60 रुपए में मिलने वाला नारियल पानी अब 80 रूपये में मिल रहा है, लेकिन मरीज के स्वास्थ्य में जल्दी सुधार के लिए हम अधिक दाम पर भी खरीदने के लिए मजबूर हो रहे हैं.

औषधीय गुणों से भरपूर है नारियल पानी

बता दें कि तीन-चार दिन पहले 1 डॉब (नारियल पानी ) जो 60 रूपये में मिलता था, वह अब 70 से 80 रुपए में मिल रहा है. बता दें कि अगस्त से अक्टूबर महीने में खासतौर पर नारियल पानी की मांग बाजारों में बढ़ जाती है. कोरोनाकाल के दौरान लोगों ने अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए काफी संख्या में नारियल पानी का सेवन किया था. इसके साथ ही डेंगू के दौरान ब्लड में प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने के लिए भी नारियल पानी को सबसे बेस्ट माना जाता है. वहीं डायटीशियन के अनुसार नारियल पानी में विटामिन सी, वियामिन बी, कैल्शियम, आयरल, फॉस्फोरस के साथ सोडियम और कॉपर काफी मात्रा में मिलते हैं.

इसे भी पढ़ें:

India vs Bharat: 'प्रेसीडेंट ऑफ भारत' नाम पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दी हैरान करने वाली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget