एक्सप्लोरर

India vs Bharat: 'प्रेसीडेंट ऑफ भारत' नाम पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दी हैरान करने वाली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

India vs Bharat Controversy: जी20 रात्रिभोज के लिए प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया के बजाय प्रेसिडेंट ऑफ भारत के नाम पर निमंत्रण भेजे जाने के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है.

Acharya Pramod Krishnam On India vs Bharat: राष्ट्रपति भवन की ओर से 9 सितंबर के जी20 (G20) रात्रिभोज के लिए 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' (President of India) के बजाय 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' के नाम पर निमंत्रण भेजे जाने पर विवाद शुरू हो गया है. कांग्रेस (Congress) महासचिव जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने इसे लेकर सरकार पर पलटवार किया और कहा कि यह राज्यों के संघ पर भी हमला है. वहीं कांग्रेस के नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इशारों ही इशारों में 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' के नाम का समर्थन किया है.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर एक पोस्ट किया और लिखा, ''मेरा 'भारत' महान." इससे साफ पता चल रहा है कि इस मुद्दे पर प्रमोद कृष्णम अपनी पार्टी लाइन से अलग राय रखते हैं. हालांकि, यह पहला मौका नहीं है कि जब उन्होंने पार्टी से अलग राय रखी हो. इससे पहले भी जहां कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से नए संसद भवन का उद्घाटन करने का विरोध किया गया था, वहीं प्रमोद कृष्णम ने समर्थन किया था. कृष्णम कई मुद्दों पर मोदी सरकार के फैसले के समर्थन में बोल चुके हैं.

आम आदमी पार्टी ने बोला बीजेपी पर हमला

दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन के कई दलों के नेताओं ने बीजेपी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि देश किसी राजनीतिक दल का नहीं है. आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी 'इंडिया' को कैसे खत्म कर सकती है? यह देश 135 करोड़ भारतीयों का है. उन्होंने कहा, ''हमारी राष्ट्रीय पहचान बीजेपी की निजी संपत्ति नहीं है कि वह अपनी इच्छानुसार इसमें बदलाव कर सके."

'इंडिया' शब्द हटाने की योजना बना रही मोदी सरकार?

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार कथित तौर पर 'इंडिया' शब्द को हटाने की योजना बना रही है. संविधान की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने दावा किया है कि प्रस्ताव से संबंधित तैयारी चल रही है. सूत्रों ने कहा कि 18-22 सितंबर तक होने वाले संसद के आगामी विशेष सत्र में सरकार 'इंडिया' शब्द हटाने के प्रस्ताव से संबंधित विधेयक पेश कर सकती है.

ये भी पढ़ें- Ghosi Bypoll 2023: शिवपाल सिंह यादव को घोसी में सपा प्रत्याशी की जीत का क्यों है भरोसा? वोटिंग के बीच बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget