एक्सप्लोरर

गंगा प्रवाह के मंच से बोले सीएम योगी.. पार्टी अगर कहेगी कि दिल्ली आना है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है

एबीपी गंगा के प्रवाह में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के तेवर सख्त दिखायी दिये। उन्होंने कहा कि पोस्टर लगाना समाज को एक संदेश देना है

लखनऊ, एबीपी गंगा। एबीपी गंगा के विशेष कार्यक्रम गंगा प्रवाह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने तीन साल की उपलबिध्यों का बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में यूपी लगातार आगे बढ़ रहा है। यही नहीं उन्होंने उपद्रवियों के पोस्टर लगाने को लेकर अपनी सरकार का पक्ष रखा। सीएम योगी ने कहा कि राज्य में कानून को बंधक बनाने की कोशिश कोई न करे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि संविधान को कोई भी चुनौती देगा तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

लखनऊ में विपक्ष के पोस्टर पर भी उन्होंने निशाना साधा। कोरोना वायरस से तुलना करते हुये कहा कि दोनों ही तरह के ये वायरस समाज के लिये खतरा है। यही नहीं उपद्रवियों के पोस्टर पर उन्होंने कहा कि जो भी चेहरे पोस्टर में दिखाई दिये..उन सबके खिलाफ हमारे पास प्रमाण हैं।

सपा-बसपा पर निशाना साधते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारें दंगाइयों का सम्मान करती थी। उन्होंने कहा कि कानून का सम्मान हर व्यक्ति को करना चाहिये। संविधान के अनुसार ही सरकारें चलेंगी। दंगों की वजह से प्रदेश की इमेज खराब होती थी, निवेश नहीं आता था। हमारी कोशिश है कि प्रदेश में कानून का राज हो। ये लोग मानवता के दुश्मन हैं।

भाजपा ने नहीं बनाया नागरिकता कानून

नागरिकता कानून पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश में किस तरह की आजादी की बात हो रही है। नागरिकता कानून भाजपा ने नहीं बनाया, इसे कांग्रेस पार्टी ने ही बनाया था। 1947 से पहले जो गलती हुई थी, वह अब नहीं होने देंगे। सीएए आंदोलन के बाद से कई लोग एक्सपोज हुए हैं।

सीएम योगी ने कहा कि सीएए के विरोध के नाम पर दंगा करने वाले कई लोगों के नाम उजागर किए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार में कोई दंगा नहीं हुआ है। लखनऊ जैसे शहरों में कुछ आगजनी की घटनाएं हुईं, लेकिन दंगा नहीं हुआ। दंगा तब होता है जब दो समुदाय आपस में लड़ते हैं, लेकिन प्रदेश में ऐसा कुछ नहीं हुआ।

पार्टी जहां भेजेगी..वहां जाऊंगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली आने के सवाल पर कहा कि मैं किसी एक खूंटे से बंधे रहने वाला नहीं हूं। मुझे पार्टी जहां भेजेगी, मैं वहां जाऊंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुझे जो भी काम सौंपेंगे, वह उसको पूरा करने की कोशिश करेंगे।

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget