एक्सप्लोरर

CM योगी बोले- आवास योजना के जरिए गरीब की जिंदगी में हो रहा बदलाव

योगी ने कहा कि साल 2020-21 के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवासों में से एक लाख 76 हजार आवासों के लाभार्थियों को पहली किस्त दी जा चुकी है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए गरीब की जिंदगी में बदलाव लाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच मूर्त रूप ले रही है. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत उत्तर प्रदेश के 610000 लाभार्थियों के खाते में 2690.77 करोड़ रुपए की धनराशि के डिजिटल ट्रांसफर के अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश के हर गरीब, किसान, मजदूर, महिला, नौजवानों को केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है.

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वर्चुअल माध्यम से शिरकत की. योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने हर गरीब के आवास के सपने को साकार किया है. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास देश और प्रदेश के हर गांव में निर्मित हो रहे हैं. शहरी क्षेत्रों में भी प्रधानमंत्री आवास योजना (नगरीय) के आवास बनाये जा रहे हैं. इस योजना के माध्यम से गरीब के जीवन में परिवर्तन की प्रधानमंत्री जी की सोच मूर्तरूप ले रही है.

14 लाख 61 हजार गरीब परिवारों को आवास दिये गये- योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक अप्रैल 2016 को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की घोषणा की थी और उसी साल 20 नवम्बर को प्रदेश के आगरा से यह योजना शुरू हुई. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत राज्य में अब तक 14 लाख 61 हजार गरीब परिवारों को आवास दिये गये हैं. इनमें से 14 लाख 33 हजार आवास पूर्ण हो गये हैं.

योगी ने कहा कि साल 2020-21 के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवासों में से एक लाख 76 हजार आवासों के लाभार्थियों को पहली किस्त दी जा चुकी है. आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा 5.30 लाख आवासों के लाभार्थियों को पहली किस्त और 80 हजार लाभार्थियों को दूसरी किस्त प्रदान की जा रही है. इस तरह आज 6.10 लाख लाभार्थियों को 2690 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि उनके खातों में दी जा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अभियान चलाकर केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है.

यह भी पढ़ें-

जेपी नड्डा का लखनऊ दौरा कई मायनों में अहम, सरकार से संगठन तक का लेंगे फीडबैक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट
यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
Embed widget