एक्सप्लोरर

टीम 11 की बैठक में सीएम योगी सख्त, डोर टू डोर सर्वे-ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग के दिये निर्देश

यूपी में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद भी पैनी निगाह रख रहे हैं. बृहस्पतिवार को टीम 11 की बैठक में उन्होंने महामारी को रोकने के लिये उठाये गये कदमों की समीक्षा की.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस महामारी के रोकने खुद भी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं. बृहस्पतिवार को सीएम ने टीम 11 की बैठक में कोरोना की चेन तोड़ने के लिये तमाम सावधानियां बरतने के निर्देश दिये. इस बैठक में कोरोना को लेकर किये जा रहे उपायों की समीक्षा की.

लखनऊ-कानपुर में विशेष सतर्कता

बैठक को दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सर्विलांस, डोर टू डोर सर्वे और मेडिकल जांच को और प्रभावी तरीके से लागू किया जाए. सूबे की राजधानी लखनऊ और कानपुर में कोरोना का व्यापक असर देखा जा रहा है. यहां रोजाना काफी तादात में मामले आ रहे हैं. मुख्यमंत्री ने इन जिलों में कोविड-19 के नियंत्रण और उसके उपचार के लिये निर्देश दिया. यही नहीं, उन्होंने कहा इन जिलों में ज्यादा सतर्कता बरती जाये. इसके अलावा कानपुर और गोरखपुर में कोविड-19 के टेस्ट की संख्या को बढ़ाने का निर्देश दिया.

अगस्त के राजस्व वृद्धि पर संतोष

मुख्यमंत्री ने अगस्त, 2019 के मुकाबले अगस्त, 2020 में प्रदेश सरकार के राजस्व में लगभग 600 करोड़ रुपये की वृद्धि पर संतोष जताया. उन्होंने निर्देश दिया कि सरकारी कार्यालयों को समयबद्ध ढंग से ई-ऑफिस प्रणाली से जोड़ा जाए. इसके अलावा सीएम ने विभागीय मुख्यालय सहित अधीनस्थ कार्यालयों में पत्रावलियां सात दिन से अधिक लम्बित न रहने का भी निर्देश दिया.

राज्य स्तर पर भर्तियों के लिये एजेंसी

मुख्यमंत्री ने सख्त तेवर दिखाते हुये कहा कि किसी पटल पर तीन दिन से अधिक पत्रावली लम्बित रहने पर जवाबदेही तय की जाए. टीम 11 की बैठक के दौरान सीएम नो महत्वपूर्ण बात कही. उन्होंने कहा कि भारत सरकार की भांति राज्य में भी सभी भर्ती परीक्षाओं के संचालन के लिये एक एजेंसी का गठन किया जाए.

इसके अलावा उन्होंने निर्देश दिया कि आगामी एक से सवा साल के दौरान प्रदेश में डेढ़ लाख करोड़ रुपये तक के निवेश को आकर्षित करने की कार्ययोजना तैयार की जाए. मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 98.5 प्रतिशत इकाइयों के पूरी क्षमता से काम करने पर संतोष व्यक्त किया. इसके अलावा अन्य इकाइयों को भी उनकी पूरी क्षमता से चलाये जाने के निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें.

वाराणसी: रामनगर की ऐतिहासिक रामलीला पर कोरोना का साया, टूट जाएगी दो सौ साल पुरानी परंपरा!

बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में कराया गया भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे के अपमान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
खरगे के अपमान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
कुशीनगर में छात्रों के दो गुट भिड़े, सिर में चोट लगने से युवक की मौत
कुशीनगर में छात्रों के दो गुट भिड़े, सिर में चोट लगने से युवक की मौत
UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव
बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget